कुशीनगर । अभी -अभी जनपद के तरयासुजान थाना के पुलिस चौकी बहादुरपुर पुलिस के हाथ एक सफलता हाथ आयी है। राष्ट्रीय राज मार्ग 28 के रास्ते बिहार के तरफ जा रहे एक प्रतिबन्धित पशुओं की एक खेप को उस समय बरामद करने में कामयाब हुई है, जब वह कुछ ही पल में बिहार सीमा में प्रवेश करने वाले ही थे।
मिल रही जानकारी के मुताबिक जरिये मुखबीर सूचना पर राष्ट्रीय राज मार्ग 28 बिहार सीमा पर चौकी प्रभारी बहादुरपुर दीपक कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सचिन्द्र कुमार राय, विजय सिंह, चन्दन यादव, चन्द्रप्रकाश बर्मा, भीम राव को साथ लेकर गडबन्दी कर बताये गये ट्रक सख्या यूपी 12- 8टी 0151 को आने की प्रतीक्षा में जुटे थे, की उक्त ट्रक बिहार के तरफ आते दिखाई दिया, जिसे घेराबन्दी कर पकड़ लिया गया।
मुकामी पुलिस आगे की बिधिक कार्यवाही में जुटी है। सनद हो की उक्त बरामदगी पुलिस अधीक्षक कुशीनगर सचिन्द्र पटेल द्वारा चलाये जा रहे अभियान की कड़ी में एक सफलता है।
कुशीनगर। पूर्वांचल में भोजपुरी अकादमी की स्थापना की मांग को राज्यसभा में उठाने के…
कुशीनगर। महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को बढ़ावा देने के उद्देश्य…
मथौली बाजार/कुशीनगर । विकास खंड मोतीचक अन्तर्गत कम्पोजिट विद्यालय तुर्कहां में मिशन शक्ति अभियान…
सलेमगढ़ कुशीनगर। (ऐड) नवरात्र, दशहरा, धनतेरस, दीपावली और छठ पूजा के त्योहारों पर नई…