News Addaa WhatsApp Group link Banner

बिहार: गंगा मैया की गोद में लाशों का अंबार, यूपी-बिहार के बेटों इसे बचाओ: लालू यादव

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:
Published on: May 14, 2021 | 6:07 PM
582 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.

बिहार: गंगा मैया की गोद में लाशों का अंबार, यूपी-बिहार के बेटों इसे बचाओ: लालू यादव
News Addaa WhatsApp Group Link

बिहार | कोरोना की दूसरी लहर में बिहार की प्रमुख विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सरकार पर लगातार निशाना साध रही है। इसी के तहत, राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को एकबार फिर गंगा में मिल रहे शवों को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। इस बीच, विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर आंकड़ो का फजीर्वाडा कर राज्यवासियों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को इसे बंद करने की नसीहत दी है। राजद के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने शुक्रवार को कहा कि कि गंगा की गोद में शवों का अम्बार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक शर्मनाक है। उन्होंने लोगों से गंगा को बचाने की भी अपील की।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : क्षेत्रवासियों की ऊर्जा आवश्यकताओं को नया संबल! :...

लालू ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर लिखा, ” गंगा मैया की गोद में शवों का अम्बार लगना बेहद चिंताजनक, दर्दनाक शर्मनाक है. किसकी लापरवाही से यह सब हो रहा है? यूपी-बिहार के बेटों अपनी जीवनदायिनी गंगा मां को बचाओ.”इधर, राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कोरोना की जांच पर सवाल उठाए हैं।

Topics: अड्डा ब्रेकिंग

आपका वोट

View Result

यह सर्वे सम्पन हो चूका है!

कुशीनगर में खराब विद्युत व्यवस्था का कारण क्या है?
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking