News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●आजाद नगर(सरावली)सड़क पर पसरा कचरा दुर्घटनाओं का देता दावत.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 14, 2021  |  3:34 PM

1,311 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●आजाद नगर(सरावली)सड़क पर पसरा कचरा दुर्घटनाओं का देता दावत.।

पालघर। सरावली ग्राम पंचायत और औद्योगिक क्षेत्र (एमआयडीसी) तारापुर के बीच फंसी पेंच के कारण औद्योगिक शहर बोईसर प. अवधनगर के महाराष्ट्रा हार्डवेयर दुकान के समीप से आजाद नगर के रास्ते गंगोत्री होटल भैय्या पाड़ा के रास्ते चित्रालय को जोड़ने वाली संपर्क मार्ग पर महिनों से जगदीश कालोनी टीवीएम स्कुल के पास फैला दुर्गंध दे रहा कचरा जहां बिमारियों का दावत तो दे ही रहा है। आये दिन गुजरने वाले राहगीरों के लिए मुसीबत भी बन गया है।सड़क पर कचरें के अंबार से गुजरते समय अब तक दर्जनों मुसाफिर घायल हो चुके है। जिनका ईलाज अस्पतालों में जारी है।
बताया जा रहा है कि कचरें का आलम यह है कि सड़क दिखाई ही नही देती है और समानांतर आवाजाही के दौरान कचरों पर सवारी को फिसलते ही हाथ,पैर और मुँह फुटना लाजिमी हो गया है।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


जनसामान्य का कहना है कि सड़क पर पसरा हुआ कचरा सरावली ग्रामपंचायत के अधीन नही होने से शिकायत कर्ताओं से ग्रामपंचायत कन्नी काँटे जा रही है। प्रायः ग्रामपंचायत यह हवाला देती रही है कि यह संपर्क मार्ग उसके क्षेत्र में नही है। इसका देखरेख औद्योगिक क्षेत्र(एमआयडीसी) तारापुर के अधीन है। कचरे का साफ सफाई ओर कचरा डालने वाले पर दंडात्मक कार्यवाही एमआयडीसी को करनी है।
           बहरहाल स्चच्छता हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है लेकिन बस कहने का कार्य रह गया है। उपर से सडांध की बात ही क्या.? जिम्मेदार लोगों से समाज के प्रभुत्व लोगों का दरख्वास्त है कि ऐसे सड़कों पर अनायास पसर रहे कचरे और उन लोगों पर कड़ी कार्यवाही की आवश्यकता है जिससें सड़कों को इस हालात से गुजरना तथा किसी को आक्समिक दुर्घटना का शिकार नही बनना पड़े।
        उम्मीद है प्रशासन के आला अधिकारी खबर हाथ लगते ही चौकन्ने हो कार्यवाही सुनिश्चित करेंगे।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking