News Addaa WhatsApp Group Join करें

बोईसर●पूर्व गृहराज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के हाथों एचएस डेंटल केयर का उदघाटन संपन्न.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jul 16, 2022  |  6:16 PM

1,234 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●पूर्व गृहराज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के हाथों एचएस डेंटल केयर का उदघाटन संपन्न.।

पालघर.।औद्योगिक शहर बोईसर स्थित यशवंत श्रृष्टि के पालघर रोड पर बने कृष्णा आर्केड के प्रथम तल पर डाँ. प्रियंका एच.सिंह के एचएस डेंटल केयर क्लिनिक का उदघाटन शनिवार दोपहर महाराष्ट्र प्रदेश के पूर्व गृहराज्यमंत्री व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के शुभहाथों से संपन्न हुई.।

आपके लिए और..- जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स...

इस अवसर पर उत्तर क्षेत्रीय संस्था रजि.की ओर से संस्था के संरक्षक/संस्थापक कृपाशंकर सिंह भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बनाये जाने के उपरांत पहली बार औद्योगिक शहर बोईसर शुभागमन पर संस्था के अध्यक्ष अरविंद सिंह क्षत्रिय समेत हनुमान सिंह,ब्रह्मदेवजी चौबे,अनिल सिंह समेत दर्जनों पदाधिकारियों की ओर से उदघाटन के उपरांत जोरदार स्वागतम किया गया.।

प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के बोईसर सड़क मार्ग से शुभागमन की प्रदेश कार्यकारिणी की ओर से मिली जानकारी के आधार पर बेटेगाँव स्थित रूपरजत पार्क में

भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता व पूर्व रणनीतिकार महावीर सोलंकी जैन के कार्यालय पर डहाणू के नगराध्यक्ष भरत राजपूत, जिला भाजपा उपाध्यक्ष अशोक सदु.वडे, सचिव प्रशांत संखे एवं दर्जनों भाजपाईयों ने गुलदस्ता भेंटकर शुभागमन की बधाई भेंट की.। यहां लगभग पैतालीस मिनट तक भाजपा के सबका साथ व सबका विश्वास पर मंथन चर्चा संपन्न हुई.।

प्रशासन की ओर पूर्व गृहराज्यमंत्री व प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष कृपाशंकर सिंह के सुरक्षा एवं सुव्यवस्था को लेकर बोईसर पुलिस स्टेशन के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कदम पुरे दलबल के साथ साथ साथ नजर आये.।
बोईसर की धरा पर पंहुचे भाजपा नेता के स्वागत में तमाम दलों के नेताओं में जगदीश भाई धोड़ी, निलम संखे,उत्तर भारत सेवा समिति के एलपी सिंह,नमो नमो मोर्चा भारत पालघर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंह,विहिप के एसपी सिंह,बजरंग दल के जिला संयोजक चंदन सिंह समेत बड़ी संख्या में उत्तर भारतीय समाज के प्रबुद्ध जन उपस्थित रहे.।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking