News Addaa WhatsApp Group

बोईसर●साईनित हास्पिटल में मुँह के केंसर का आपरेशन हुआ सफल.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Jan 31, 2021  |  7:30 PM

1,105 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर●साईनित हास्पिटल में मुँह के केंसर का आपरेशन हुआ सफल.।

पालघर। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर यशवंत प्लाजा में बने  ई.एस.आई.सी.,मेडिक्लेम इंसुरेंश सुविधा से सुसज्जित साईंनित हास्पिटल में पहली बार कैंसर सर्जन की अनुभवी टीम के माध्यम से मुंह के कैंसर के दो मरीजों का सफल आपरेशन शुक्रवार को किया गया।

आज की हॉट खबर- कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़...


           कैंसर के दोनों मरीजों का आपरेशन महात्मा ज्योतिबा फुले जन आरोग्य योजना व प्रधान मंत्री आरोग्य योजना के तहद किया गया। वैसै मुंह के कैंसर का आपरेशन के लिए लगभग तीन लाख का खर्च आता है लेकिन इन दोनों मरीजों को आपरेशन के लिए योजनाओं के माध्यम के कारण कोई भुगतान नहीं करना पड़ा।
साईंनित हास्पिटल के ट्रस्टी शैलेश चौरसिया ने कैंसर के सफल आपरेशन के बारे में मीडियाकर्मियों को बताया कि प्रायः कैंसर के मरीजों का मुम्बई में आपरेशन के दौरान काफी पैसा खर्च होते है उनमें भी गरीब तबके के लोगों को ईलाज का खर्च बड़ा मुश्किल रहा है। ऐसे में कैंसर सर्जन डॉ. हेमंत वराडे तथा डॉ. हितेंद्र पाटील (अपोलो, रिलायंस, गोदरेज, वोकिर्ड,फोर्टीस जैसे अस्पतालों में सेवारत) तथा इनके सहयोगी डॉ. सरफराज सूर्ती व प्रशांत जोगदंड से संपर्क कर बुलाया गया। जिनके माध्यम से लगभग तीन घंटे में दोनों कैंसर मरीजों का आपरेशन सफल संपन्न हो पाया।
कैंसर सर्जन डॉ. हेमंत वराडे, डॉ. हितेंद्र पाटील ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि दोनों कैंसर पीड़ित मरीज दो सप्ताह पश्चात अन्न ग्रहण करने में सक्षम हो पायेंगे। साईंनित हास्पिटल के ट्रस्टी शैलेश चौरसिया ने कैंसर पीड़ित मरीजों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पहला कैंसर पीड़ित बोईसर निवासी फिरोज खान (45) तथा दूसरा दहानू निवासी लक्ष्मण तुमड़ा 54 वर्ष है। जिनका आपरेशन महात्मा ज्योतिबा फुले योजना तथा प्रधान मंत्री आरोग्य योजना के अंतर्गत आयुष्मान भारत कार्ड तथा केशरी राशन कार्ड के जरिए निःशुल्क संभव हो पाया है।

संबंधित खबरें
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कुलकुला धाम के विष्णु महायज्ञ में आस्था को लेकर उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार, कुशीनगर :- क्षेत्र के ग्राम सभा धवरा में स्थित माँ कुलकुला धाम के…

बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन
बगहा में दिव्यांग सम्मान समारोह का आयोजन

खड्डा, कुशीनगर। यूपी सीमा से सटे बिहार के रामनगर चेक पोस्ट के समीप एक…

विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल
विश्वकर्मा जयंती पर रहा हर्षोल्लास का माहौल

अंबेडकर नवोदय विद्यालय खड्डा में आयोजित हुआ कार्यक्रम  खड्डा, कुशीनगर – खड्डा कस्बे स्थित…

कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ
कलश यात्रा के साथ श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

हाटा(कुशीनगर) । स्थानीय किसान पीजी कालेज पैकौली में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking