News Addaa WhatsApp Group

बोईसर● बेटेगाँव केसरपार्क में निर्माणाधीन शिवमंदिर पर प्रशासन की कारवाई.।

Omprakash Dwivedi

Reported By:

Dec 8, 2022  |  8:52 PM

2,927 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
बोईसर● बेटेगाँव केसरपार्क में निर्माणाधीन शिवमंदिर पर प्रशासन की कारवाई.।

◆विहिप- बजरंग दल ने अधिकारियों को दिया ज्ञापन.।
◆ धार्मिक संगठन हुए लामबंद.।
➖➖➖➖➖➖➖➖➖➖
पालघर.। जिले के औद्योगिक शहर बोईसर पूर्व बेटेगाँव ईलाके में स्थित केसरपार्क में निर्माणाधीन शिवमंदिर को लेकर जिला प्रशासन की ओर से फौरन निर्माण कार्य ध्वस्त करने को लेकर चेयरमैन ओस्तवाल केसरपार्क हाऊसिंग सोसायटी को दिये गये नोटिस में अनिधकृत रुप से खाली जगह में बनाये जा रहे शिवमंदिर के निर्माण रोकने व उध्वस्त किये जाने को लेकर धर्मानुरागियों में काफी संताप व्याप्त है। प्रशासन की रवैये से लोगों को काफी पीड़ा हो रही है।


मंडल अधिकारी बोईसर की ओर से जारी किये गये नोटिस के जरिए माननीय तहसीलदार महोदय की ओर से अनिधकृत निर्माण को तत्काल रोकने और जारी निर्माण को उध्वस्त नही करने पर आगामी 12 दिसंबर को दोपहर शासकीय अधिकारियों के मौजूदगी में नियमानुसार निर्माण पर कारवाई किये जाने की चेतावनी दी गयी है।


बजरंग दल पालघर तथा सामाजिक संगठना कार्यसम्राट की ओर से गुरुवार को जिलाधिकारी
,पुलिस अधिक्षक,तहसीलदार,पुलिस क्षेत्राधिकारी बोईसर, बोईसर थानाध्यक्ष को ज्ञापन देकर हिंदुओं के अराध्य देव भगवान महेश्वर की मंदिर पर प्रशासन की ओर से की जा रही कारवाई को रोकने और धार्मिक भावनाओं को नजरअंदाज नही करने का आग्रह किया गया है।

आज की हॉट खबर- होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल व गुलाल वैष्णवी...

इस अवसर पर बजरंग दल जिला संयोजक चंदन सिंह, बोईसर प्रखंड संयोजक जयेश घरत,जिला सुरक्षा प्रमुख कुंदन सिंह,कार्यसम्राट संगठना संस्थापक/अध्यक्ष विजय वैद्य उपस्थित रहे.।

 

संबंधित खबरें
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़
कलश स्थापना के साथ शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ, उमड़ रही क्षेत्रीय श्रद्धालुओं की भारी भीड़

बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…

ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन
ब्लाक स्तरीय संगोष्ठी व उन्मुखीकरण कार्यक्रम का हुआ सफल आयोजन

बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…

शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा
शतचंडी महायज्ञ का हुआ शुभारम्भ, हजारों श्रद्धांलुओं के साथ निकली कलश यात्रा

सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…

दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा
दुषित जल पोखरा में गिराने के लिए पिडित कर रहा है अधिकारियों के यहा गणेश परिक्रमा

हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking