News Addaa WhatsApp Group Join करें

मुबंई और उससे सटे आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और हाईटाइड की आशंका बताई हैं

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 4, 2020  |  5:31 AM

1,142 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मुबंई और उससे सटे आसपास के इलाकों में मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश और हाईटाइड की आशंका बताई हैं

मुंबई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को मुंबई और आसपास के तटीय इलाकों के लिए रेड अलर्ट जारी करते हुए भारी बारिश का अनुमान व्‍यक्‍त किया है। इसके अलावा विभाग ने समुद्र में 4.5 मीटर की ऊंचाई तक हाईटाइड आने की भी चेतावनी दी है। रेड अलर्ट के बाद बीएमसी ने लोगों से तटों से दूर रहने और अपने-अपने घरों में ही सुरक्षित रहने की अपील की है। बृहन मुंबई महानगर पालिका ने शनिवार को मुंबई में तेज बारिश का अंदेशा जताया है और लोगो को बिना काम घर से बाहर न निकलने की हिदायत दी है।

आपके लिए और..- विद्युत कटौती और बार बार फाल्ट होने से सोहसा मठिया...

बीएमसी ने कहा है कि शनिवार 4 जुलाई को सुबह 11 बजकर 37 मिनट पर समुद्र में 4.5 मीटर हाईटाइड की चेतावनी है। हाईटाइड के वक्त अगर बरसात तेज रही तो मुंबई में समुद्र का पानी नालों के रास्ते अंदर आ जाएगा और निचले इलाकों में वाटर लॉगिंग हो सकती है। बीएमसी ने अपने सभी 24 वार्ड कार्यालयों को, फायर ब्रिगेड को, डिसास्टर मैनेजमेंट टीम को हाई अलर्ट मोड पर रख दिया है और मछवारों को समुद्र में न जाने की सख्त हिदायत दी गई है। मुंबई के अंदर से जलनिकासी करने वाली पर्जन्य जल विभाग की 6 उदचंन केंद्र को अलर्ट मोड पर रखा गया है और और 299 जगहों पर पानी निकालने वाले पम्प लगवाए गए हैं ताकि शहर में पानी भरने पर तुरंत मोटर पम्प सेट शुरू कर जलनिकासी की जा सके।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking