कसया/कुशीनगर । तहसील क्षेत्र के नदवाबिशुनपुर में सोमवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान कार्यक्रम के तहत नदवाबिशुनपुर पंचायत भवन परिसर से ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल व प्रधान संघ अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में भाजपाइयों द्वारा अमृत कलश यात्रा निकाली गई | कलश यात्रा को पूरे गांव में घुमाया गया और हर घर से अक्षत और मिट्टी लिया गया |
ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश जायसवाल ने ग्रामीणो पंच प्रण की शपथ दिलाते हुये कहा की इस अभियान का उद्देश्य देश के लिये अपना जीवन बलिदान करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और वीरों को याद करके उनका सम्मान करना है | विकसित भारत का लक्ष्य गुलामी के हर अंश से मुक्ति अपनी विरासत पर गर्व एकता व एकजुटता तथा नागरिकों में कर्तव्य की भावना भरना ही इसका उद्देश्य है |
इस दौरान ग्राम प्रधान प्रमिला देवी, प्रधान प्रतिनिधि विश्वविजय सिंह, ग्राम विकास अधिकारी रेखा सिंह,लदन सिंह, दिग्विजय सिंह, रामाशीष सिंह,दिनेश्वर गिरी, बबलू सिंह, संतोष सैनी, प्रदीप सिंह, ध्रुव प्रसाद, ब्रजेश सैनी, हरेराम सिंह,राजन सिंह, मनोरमा देवी,जन्नत बानो आशा विश्वकर्मा, नंदू ठाकुर,सुरेंद्र सिंह, संजय सिंह,नागेंद्र सिंह, कुलदीप गुप्ता, नवनीत प्रसाद अजय कुशवाहा
आदि मौजूद रहे |
बोदरवार , कुशीनगर :- क्षेत्र के पड़खोरी धाम में नवरात्रि के पावन पर्व पर…
बोदरवार , कुशीनगर :- स्थानीय बाजार स्थित मंशा लान में प्राथमिक शिक्षा के उन्मुखीकरण…
सुकरौली/कुशीनगर। विकास खंड सुकरौली के जगदीशपुर मे स्थित मॉ बंचरा देवी मंदिर प्रांगण मे…
हाटा कुशीनगर, स्थानीय विकास खंड के ग्राम पंचायत रामपुर पौटवा में संजय सिंह नामक…