News Addaa WhatsApp Group

यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शासन से मिले गोरखपुर को 73 नए पुलिसकर्मी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 26, 2020  |  7:20 PM

1,020 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शासन से मिले गोरखपुर को 73 नए पुलिसकर्मी!
  • यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए शासन से मिले गोरखपुर को 73 नए पुलिसकर्मी
  • ट्रेनिंग पूरी होते ही सभी को यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चलाने के लिए ड्यूटी पर लगाया जाएगा: आशुतोष शुक्ल

*गोरखपुर*:: शासन ने उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में आवश्यकता के अनुसार नए पुलिसकर्मियों को उलब्ध करवाया है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर और सुगम बनाना है ताकि आमजनमानस को जाम के झाम से निजात मिल सके इसके लिए शासन से गोरखपुर जिले को 73 नए पुलिस कर्मी मिले है जो बहुत जल्द सड़को पर नज़र आएंगे। एसएसपी गोरखपुर के दिशानिर्देश में पुलिस अधीक्षक यातायात आशुतोष शुक्ल के द्वारा शासन से मिले 73 पुलिसकर्मियों को ट्रेनिंग दी गयी आज उनकी ट्रेनिंग का पहला दी था ट्रेनिंग में सभी 73 पुलिसकर्मियों को यातायात व्यवस्था को कैसे सुचारू रूप से चलाया जाए इसकी जानकारी दी गयी ट्रेनिंग पूरी हो जाने के बाद ये सभी 73 पुलिसकर्मी शहर के अलग अलग स्थानों पर लगाये जायेंगे आप को बता दे कि शहर की यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए लगातार एसपी ट्रैफिक के द्वारा प्रयास किया जा रहा है लोगो को जागरूक किया जा रहा है जहाँ कार्यवाही की जरूरत पड़ रही है वहाँ पर कार्यवाही भी की जा रही है हम सबको भी यातायात पुलिस का सहयोग करना चाहिए और यातायात नियमों का पालन करते हुए ही वाहनो को चलाना चाहिए तभी शहर को जाम मुक्त किया जा सकता है।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking