News Addaa WhatsApp Group Join करें

यूपी के पूर्व मंत्री पप्‍पू भईया का हाथी फिर बिदका, दो साल पहले ले ली थी महावत की जान

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 7, 2021  |  4:56 PM

1,236 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी के पूर्व मंत्री पप्‍पू भईया का हाथी फिर बिदका, दो साल पहले ले ली थी महावत की जान

गोरखपुर। यूपी के पूर्व मंत्री जितेन्‍द्र जायसवाल उर्फ पप्‍पू भईया का हाथी एक बार फिर बिदक गया। गनीमत रही कि हाथी पूर्व मंत्री के फार्म हाउस के बाहर नहीं आ सका। उसके चारों पैरों में लोहे की जंजीरें थीं जिनकी मदद से उसे काबू में कर लिया गया। पूर्व मंत्री के हाथी बिदकने से पहले भी दो बार हादसे हो चुके हैं। इन हादसों में दो महावतों की जान जा चुकी है।

आपके लिए और..- सेवरही :. बारात में खूनी बवाल, डीजे विवाद में गई...

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम चार बजे पूर्व मंत्री के पादरी बाजार स्थित फार्म हाउस पर एक हाथी अचानक बिदक गया। बिदके हाथी को देखने के लिए पिपराइच रोड पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। गनीमत रही कि वह फार्म हाउस से बाहर नहीं आ सका। राहगीरों ने बताया कि दिन में 4 बजे के आसपास बिदका हाथी फार्म हाउस के मुख्य गेट तक आ गया। हाथी जोर-जोर से गेट को हिला रहा था। संयोग ठीक था कि हाथी के चारों पैरो में लोहे की जंजीरें थीं जिनकी मदद से उसे काबू में किया गया। इस बारे में पूर्व मंत्री का कहना है कि हाथी गर्म हो गया है। उसे काबू में कर लिया गया है। अब कोई दिक्कत नहीं है। उसने किसी को कोई क्षति नहीं पहुंचाई है।

2019 में भी बिदक गया था एक हाथी

फरवरी 2019 में भी  पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया के पादरी बाजार स्थित फार्म हाउस पर पला एक हाथी बिदक गया था। तब उस हाथी ने पैरों तले कुचलकर महावत को मार डाला था। पूर्व मंत्री का एक हाथी 15 साल पहले भी पागल हुआ था और उसने भी महावत की जान ले ली थी। तब, मनोहर नाम के उस हाथी ने दो और लोगों को कुचला था। उस वक्त काफी मशक्कत के बाद पागल हाथी काबू में आया था।

हाथी पालने के शौकीन हैं; पूर्व मंत्री 

पूर्व मंत्री जितेन्द्र जायसवाल उर्फ पप्पू भैया का फार्म हाउस गोरखपुर के पादरी बाजार में है। वह हाथी पालने के शौकीन हैं। फरवरी 2019 की एक दोपहर तीन बजे के करीब महावत रफीक हाथी को चारा देने के लिए गया था। उसी वक्‍त बिदके हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर पटक दिया और पैरों से कुचल डाला। रफीक को मेडिकल कालेज ले जाया गया मगर तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 15 साल पहले भी पूर्व मंत्री के हाथी के पैरों तले कुचले गए महावत इश्तियाक और रफीक दोनों सगे भाई थे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे
रेलवे स्टेशन पर ‘शिकार’ की फिराक में थे शातिर, जीआरपी ने बिछाया जाल… तमंचे, लूट के मोबाइल और नकदी संग तीन अंतरजनपदीय बदमाश दबोचे

गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों को निशाना बनाकर चोरी, लूट…

यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
यक्ष एप से खुला राज: ट्रेनों पर पत्थरबाजी कर लूट करने वाला हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

गोरखपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में बढ़ रही लूट और चोरी की घटनाओं पर…

ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान
ट्रेनों पर पत्थरबाजी और मोबाइल छीनने की घटनाओं पर सख्त जीआरपी गोरखपुर में विशेष जागरूकता अभियान

गोरखपुर । जीआरपी गोरखपुर द्वारा यात्रियों की सुरक्षा को लेकर एक विशेष अभियान चलाया…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking