News Addaa WhatsApp Group

यूपी में सरकारी स्कूल के छात्र पहनेंगे खादी के यूनिफॉर्म

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 16, 2020  |  10:04 AM

1,061 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी में सरकारी स्कूल के छात्र पहनेंगे खादी के यूनिफॉर्म

खादी को नेताओं से ही जोड़कर देखने की बात अब पुरानी होने वाली है. बहुत जल्द खादी उत्तर प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों का यूनिफॉर्म होगा. बेसिक शिक्षा विभाग ने सरकार से मिले आदेश के बाद इसको लेकर कवायद भी तेज कर दी है.
उत्तर प्रदेश के कुल 16 विकास खंडों में इस प्रयोग को शुरू किया जा चुका है. इसके जरिए न केवल सरकारी स्कूल के बच्चों को आरामदायक वर्दी मिलेगी, बल्कि पीएम मोदी के लोकल के लिए वोकल को भी बल मिलेगा.
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो विकास खंडों में इसे लेकर काम तेज हो गया है. वाराणसी के बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि अभी प्रयोग के तौर पर चोलापुर विकास खंड में खादी ग्रामोद्योग को ड्रेस वितरण का जिम्मा दिया गया है. इसी तरह आराजीलाइन में यूपीका को दिया गया है. यह दोनों संस्थाएं अभी प्रयोग के तौर पर वाराणसी के दोनों ही विकास खंडों में खादी से निर्मित ड्रेस वितरण का कार्य करेंगी.
बेसिक शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह ने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि अगर यह कार्यक्रम सफल रहा तो इसको और आगे बढ़ाया जाएगा. राकेश सिंह ने आगे बताया कि खादी के कपड़े बहुत ही आरामदायक और मजबूत होते हैं. इसके अलावा इसकी साफ-सफाई भी अन्य कपड़ों के मुकाबले आसान से होती है. साथ ही इस अनूठे प्रयोग के चलते स्थानीय स्तर पर रोजगार का भी सृजन होगा.
अधिकारी ने कहा कि स्थानीय चीजों को भी बढ़ावा मिलेगा. हमें पूरी उम्मीद है कि इन कपड़ों को पहनकर बच्चों को पहले से बेहतर और आरामदायक लगेगा. अगर यह सफल रहता है तो वाराणसी के अन्य विकास खंडों में भी खादी के बने यूनिफॉर्म को बच्चों में बांटा जाएगा और खादी को अधिक से अधिक प्रोत्साहित भी किया जाएगा.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking