News Addaa WhatsApp Group

यूपी सरकार की ओर से गौशालाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 120 नई गौशाला खोलने की तैयारी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 22, 2020  |  11:02 AM

1,189 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
यूपी सरकार की ओर से गौशालाओं को लेकर बड़ा ऐलान, 120 नई गौशाला खोलने की तैयारी!

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने बीते दिन उत्तर प्रदेश सरकार पर गायों को लेकर निशाना साधा था. इसी बीच यूपी सरकार की ओर से गौशालाओं को लेकर बड़ा ऐलान किया गया है.

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने जिलाधिकारियों को गौशाला स्थापित करने के प्रस्ताव उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं. नई गौशालाओं की स्थापना के लिए ₹ 147 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं, इसमें 120 नई गौशाला खोली जा सकती है.

अपनी चिट्ठी में मुख्य सचिव ने कहा है कि जरूरी होने पर राज्य वित्त आयोग के बजट से गौ सेवक भी रख सकते है ताकि गायों की देख रेख हो सके.

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में आवारा गायों, गौशाला का मुद्दा काफी गर्माता रहा है. इसी विवाद के बीच बीते दिन प्रियंका गांधी वाड्रा ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ को एक चिट्ठी लिखी थी. इसमें प्रियंका ने ठंड के कारण गायों की मौत, गौशाला की स्थिति का मुद्दा उठाया था.

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश में साल 2022 में विधानसभा चुनाव होना है, जिसके लिए डेढ़ साल से भी कम का वक्त बचा है. ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से एक दूसरे पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं. एक ओर जहां कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी लगातार योगी सरकार पर हमलावर हैं, तो आम आदमी पार्टी ने भी सोशल मीडिया के जरिए बीजेपी पर हमले तेज कर दिए हैं.

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking