News Addaa WhatsApp Group

योगी सरकार ने कसा साइबर क्राइम पर शिकंजा, चार सालों में गिरफ्तार किए गए 385 आरोपी, साढ़े 5 करोड़ रूपए से ज्यादा किए बरामद

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 26, 2021  |  6:08 PM

526 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
योगी सरकार ने कसा साइबर क्राइम पर शिकंजा, चार सालों में गिरफ्तार किए गए 385 आरोपी, साढ़े 5 करोड़ रूपए से ज्यादा किए बरामद

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर साइबर अपराध के मामलों में प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर खोले गये परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों द्वारा साइबर अपराध के मामलों में तत्परतापूर्वक कार्यवाही करते हुये अब तक कुल 385 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर इनसे 5 करोड़ 63 लाख 47 हजार रूपये से अधिक की बरामदगी की गयी है।

आज की हॉट खबर- गोवध तस्करी पर पुलिस का करारा प्रहार, सेवरही पुलिस ने...

उल्लेखनीय है कि प्रदेश के परिक्षेत्रीय साइबर क्राइम थानों में अब तक कुल 528 अभियोग पंजीकृत किये गये हैं, जिनमें से 126 अभियोगों का अनावरण करते हुये उक्त कार्यवाही की गयी है तथा शेष पर कार्यवाही प्रगति पर है। महिलाओं के साथ घटित होने वाले साइबर अपराधों की शिकायत पर सुगमता से कार्यवाही हेतु प्रत्येक साइबर थाने में महिला साइबर क्राइम सेल भी संचालित कराया जा रहा है।
प्रदेश के सभी परिक्षेत्रीय साइबर थानों को पर्याप्त उपकरणांे एवं संसाधनों की व्यवस्था की गयी है। शासन द्वारा नये साइबर थानों को और अधिक सुदृढ़ करने एवं डाटा सम्बन्धी कार्यो आदि के लिये और बेहतर परिणाम हेतु 32 करोड़ 80 लाख रूपये की धनराशि दी गयी है। इस धनराशि से सभी साइबर थानों के साइबर लैब हेतु डाटाबेस मैनेजमेंट, फारेन्सिक टूल्स, डेटा एनेलिसिस साफ्टवेयर, डेटा एक्सट्रैक्शन साफ्टवेयर आदि की व्यवस्था किये जाने के प्रयास किये गये हैं।

अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने उक्त जानकारी देते हुये बताया कि प्रदेश में अब तक NCCRP पोर्टल पर कुल 49779 शिकायतें एवं MHA से कुल 21512 टिप लाइन शिकायतें प्राप्त हुई हैं, जिनका निस्तारण सम्बन्धित जनपदों एवं साइबर क्राइम थानों द्वारा कराया जा रहा है। साइबर क्राइम मुख्यालय द्वारा अब तक कुल 12547 संदिग्ध मोबाइल नम्बरों को बंद किये जाने हेतु रिपोर्ट किया गया है। साइबर क्राइम के अन्वेषण के सम्बन्ध में संचालित लैब में अब तक कुल 1363 न्यायिक/पुलिस राजपत्रित/अराजपत्रित कर्मियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है।
यह भी उल्लेखनीय है कि प्रदेश सरकार द्वारा पूर्व में स्थापित साइबर थाना लखनऊ व गौतमबुद्धनगर के अलावा सभी 16 परिक्षेत्रीय स्तर पर एक-एक साइबर क्राइम थाने क्रमशः आगरा, अलीगढ़, प्रयागराज, चित्रकूटधाम(बांदा), बरेली, मुरादाबाद, गोरखपुर, बस्ती, देवीपाटन(गोण्डा), कानपुर, झाॅसी, अयोध्या, सहारनपुर, आजमगढ़, मिर्जापुर व वाराणसी की स्थापना की गयी है।

शासन द्वारा इन थानों को सुचारू रूप से संचालित किये जाने हेतु 384 पदों का सृजन भी किया गया है। साइबर क्राइम थानों के नियंत्रण एवं राज्य स्तरीय पर्यवेक्षण हेतु अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशन में सिग्नेचर बिल्डिंग में साइबर क्राइम मुख्यालय पर साइबर क्राइम सेल संचालित किया जा रहा है।

अपर पुलिस महानिदेशक, साइबर क्राइम राम कुमार द्वारा विस्तृत जानकारी देते हुए बताया गया है कि साइबर अपराधियों द्वारा पीड़ित व्यक्तियों के बैंक खाते से धोखाधड़ी कर निकाली गयी धनराशि को यथाशीघ्र अपराधियों के खातों में फ्रीज कराकर पीड़ित को वापस कराने हेतु टोल फ्री नम्बर-155260 संचालित किया गया है, जो चैबिसों घण्टें क्रियाशील है। उन्होंने यह भी बताया कि साइबर अपराधों की शिकायत हेतु www.cybercrime.gov.in, एवं वाट्स एप नम्बर 7839877207, Twitter Handle @cyberpolice_up को क्रियाशील किया गया है, जिससे प्राप्त शिकायतों का सम्बन्धित थानों के माध्यम से निस्तारण कराया जा रहा है।

राम कुमार ने बताया कि केन्द्र से संचालित राष्ट्रस्तरीय NCCRP Portal/cybersafe Portal/Help desk व भारतीय साइबर अपराध समन्वय केन्द्र (14C) व साइबर क्राइम के पर्यवेक्षण के कार्य के लिए पुलिस अधीक्षक, साइबर क्राइम को नियुक्त किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि यू0पी0 112 में साइबर क्राइम से सम्बन्धित प्रशिक्षण एवं अन्वेषण कार्य हेतु CCPWC LAB की स्थापना करायी गयी है।

संबंधित खबरें
पिपरा खुर्द में दो मासूमों की मौत: डीएम ने परिवारजनों से की मुलाकात
पिपरा खुर्द में दो मासूमों की मौत: डीएम ने परिवारजनों से की मुलाकात

गांव में लगाए गए हेल्थ कैंप में 56 बच्चों की ली गई सैंपल साफ-सफाई…

एसपी जीआरपी गोरखपुर की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति
एसपी जीआरपी गोरखपुर की पत्नी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, शिक्षा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान पर संयुक्त शिक्षा निदेशक पद पर पदोन्नति

गोरखपुर। रेलवे पुलिस अधीक्षक (जीआरपी) गोरखपुर लक्ष्मी निवास मिश्र की पत्नी एवं प्रख्यात शिक्षाविद्…

एक लाख रुपए का इनामिया मन्नू शाह कोर्ट में किया समर्पण
एक लाख रुपए का इनामिया मन्नू शाह कोर्ट में किया समर्पण

कुशीनगर । गोरखपुर जिले के पिपराइच थाना में गत दिवस पशु तस्करों द्वारा एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking