News Addaa WhatsApp Group

रामकोला चीनी मिल में घटतौली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, काटा क्लर्क को बनाया बंधक!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 21, 2020  |  6:20 PM

1,339 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला चीनी मिल में घटतौली के विरोध में किसानों का प्रदर्शन, काटा क्लर्क को बनाया बंधक!

पिपरा बाजार/कुशीनगर। रामकोला चीनी मिल के क्रय केंद्र बलकुड़िया क्षेत्र के किसानों ने घटतौली का आरोप लगाते हुए रविवार सुबह हंगामा खड़ा कर काटा क्लर्क को बंधक बनाते हुए तौल रोक दिया जो दूसरे दिन सोमवार को भी समाचार लिखे जाने तक तौल शुरू नही हो सका था तथा मिल के जिम्मेदारो द्वारा किसानों को समझने बुझाने का दौर जारी रहा लेकिन किसान उक्त काटा क्लर्क पर कार्यवाई तथा अभी तक कि गई घटतौली को किसानों को वापस करने की बात पर अड़े रहे।
उक्त क्रय केंद्र पर रविवार सुबह तौल शुरू हुआ एक किसान अपना गन्ना तौल कराया जिस पर उसे कुछ सन्देह हुआ उक्त किसान वहाँ से अपना गन्ना लेकर दूसरे गांव के क्रय केंद्र पर तौल कराया तो दोनों तौल में लगभग 4 कुन्तल का अंतर मिला जिसको लेकर किसानों ने हंगामा खड़ा करते हुए काटा क्लर्क को बंदी बना तौल रोकवा दिए।सूचना पर पहुची पुलिस काटा क्लर्क को बन्धन से मुक्त करते हुए अपने साथ थाने लाई।दूसरे दिन सोमवार को उक्त क्रय केंद्र पहुचे मिल के जिम्मेदारो को भी किसानों के कोप भाजन का शिकार होना पड़ा।वे किसानों को समझाते रहे लेकिन किसान उक्त काटा क्लर्क पर कार्यवाई तथा जब से काटा चला है हुई घटतौली को किसानों को वापस करने बात पर अड़े रहे समाचार लिखे जाने तक मिल के जिम्मेदारो द्वारा किसानों को समझाने का दौर जारी था तथा तौल शुरू नही हो सका था।इस दौरान क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्यासी राहुल जयसवाल उर्फ गोलू बाबू,किसान अमित सिंह,नर्वदेश्वर जयसवाल,बिनोद गुप्ता,मेवालाल जयसवाल,देवेश पाण्डेय,शशिकांत पाण्डेय,जवाहर पाल,ओम प्रकाश पाण्डेय,दीनानाथ गुप्ता,घनश्याम तिवारी आदि मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking