रामकोला/कुशीनगर | उत्तर प्रदेश के दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेश्वर सिंह ने अपने जन्मदिन के अवसर पर पर्यावरण का संदेश देते हुए रामकोला क्षेत्र के सौनहा उर्फ पकड़ी अन्तर्गत स्थित प्राथमिक विद्यालय के परिसर में पौधरोपण किया।अपने जन्मदिन के अवसर पर राज्य मंत्री श्री सिंह ने सभी लोगों से अपील की कि वे भी अपने जन्म दिवस पर एक-एक पौधा अवश्य लगाये और बड़ा होने तक उसकी देखभाल करें।जो पर्यावरण के लिए सबसे बड़ा पुनीत कार्य होगा तथा प्राकृतिक संतुलन बना रहेगा। उनके समर्थकों ने केक काटकर उनके जन्म दिन को मनाया। इस दौरान सत्येंद्र सिंह विसेन, ग्राम प्रधान बबलू श्रीवास्तव, बीपी सिंह विसेन ,सोनू तिवारी ,नितेश सिंह ,शुभम, निरंजन सिंह ,राजन सिंह, विक्की सिंह, रवि राव ,राधेश्याम गुप्ता, मुकेश गुप्ता, राघवेंद्र सिंह शुभम, अंकित प्रसाद आदि लोग उपस्थित रहे।
किसान दिवस में किसानों की समस्याओं पर गंभीर मंथन, ओवररेटिंग, टैगिंग, विद्युत, सिंचाई व…
खड्डा, कुशीनगर। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के आवास प्लस सर्वे-2024 में पात्र परिवारों के…
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के खेमनछपरा गांव निवासी प्रगतिशील किसान प्रद्युम्न ओझा की…
खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा मुख्यालय के निर्देश पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम…