रामकोला/ कुशीनगर | रामकोला विधायक रामानंद बौद्ध मंगलवार को सीएचसी रामकोला पहुँचे और 18-44 आयु वर्ग के सभी लोगों के लिए सरकार द्वारा मुफ्त टीकाकरण अभियान का फीता काट कर शुभारम्भ किये।इस अवसर पर विधायक श्री बौद्ध ने कहा कि कोरोना से बचाव के लिए टीकाकरण ही एक मात्र रास्ता है।उन्होंने कहा कि टीकाकरण के जरिए ही आप अपना व अपने परिवार तथा समाज का जीवन सुरक्षित कर इस महामारी से बच सकते हैं। टीकाकरण में किसी प्रकार का संशय न करें। निर्भीक होकर टीकाकरण कराएं। साथ ही धैर्य रखें, जल्दबाजी न करें, अपनी बारी का इंतजार करें।अपनी बारी आने पर टीकाकरण अवश्य करवाएं।विधायक श्री बौद्ध ने कहा कि गरीबों की आवश्यकता हमारी प्राथमिकता में हैं,उनकी हर सम्भव मदद के लिए तत्पर हूँ।विधायक ने वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने की बात भी कही।सीएचसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी डा0 ए0 पी0 गुप्ता द्वारा परिसर अन्तर्गत मीटिंग हाल के निर्माण की मांग पर विधायक ने तत्काल आरइडी विभाग के जेई को बुलाकर मीटिंग हाल हेतु सर्वे कराया और कहा कि अस्पताल में गरीबों के उपचार हेतु जो जरूरत महसूस हो उसे नि:संकोच बताये।इस मौके पर डॉ रजनीश श्रीवास्तव, डॉ शेष कुमार विश्वकर्मा, बीपीएम आलोक मिश्रा, बीसीपीएम विनय सिंह,इन्द्रजीत गोविन्द राव आदि उपस्थित रहे। सीएचओ कृतिमा प्रजापति ,एएनएम मिथिलेश, फिरदौस, पूनम देवी, उषा सिंह संगीनी, निरंजन तिवारी सहित अन्य के द्वारा कोविड टीकाकरण का संपादन किया गया।
कुशीनगर। बहादुरपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में सिपाही को ट्रक से कुचलकर जान से मारने…
कुशीनगर। जिले में अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन पर शिकंजा कसने…
बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…
बोदरवार कुशीनगर :- स्थानीय ग्राम सभा से तिनहवा को जा रही मुख्य मार्ग पर…