News Addaa WhatsApp Group

रामकोला: सिख समुदाय के लोगो ने बैशाखी पर्व धूम-धाम से मनाया

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Apr 14, 2021  |  5:32 PM

869 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रामकोला: सिख समुदाय के लोगो ने बैशाखी पर्व धूम-धाम से मनाया
  • रामकोला में हुआ गुरुद्वारा शब्द कीर्तन व भंडारा

रामबिहारी राव/न्यूज अड्डा

रामकोला/कुशीनगर । रामकोला में सिख समुदाय के लोगों द्वारा बैसाखी पर्व बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गुरूद्वारा में शबद कीर्तन भी हुआ तथा प्रसाद वितरण किया गया।सरदार जसपाल सिंह ने सभी को बधाईयाँ देते हुए बैसाखी पर्व से परिचित करवाया।उन्होंने बताया कि 13 अप्रैल 1699 को सिखों के दसवें गुरु गोबिद सिंह ने खालसा पंथ की स्थापना की थी। इस दिन किसान खुशी से झूम उठते हैं, क्योंकि उनकी फसल पककर तैयार हो जाती है। सिख समाज भी इस दिन को नववर्ष के रूप में मनाते है। बैशाखी का पर्व हर वर्ष अप्रैल माह में मनाया जाता है। इसे कृषि पर्व भी कहते हैं क्योंकि पंजाब और हरियाणा में किसान अपने फसलों की कटाई कर लेते हैं और शाम के समय में आग जलाकर उसके चारो ओर एकत्र होते हैं। उस आग में नए अन्न डालते हैं। इस वर्ष बैशाखी का पर्व 14 अप्रैल दिन बुधवार को पड़ा है।कार्यक्रम के दौरान इस दौरान ज्ञानी संजय सिंह, जसबीर सिंह,कमल राज मधोक, आनद नारायण मिश्रा, राजेश नंदा, जगदीश चावला, संजय चावला, सुनील चड्ढा, शिवम् चड्ढा, गौरव नंदा, मंजू चावला, अंजना चड्ढा, शशि नंदा, कुमाद चड्ढा, सुजीत कौर  आदि लोग उपस्थित रहे I

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking