News Addaa WhatsApp Group Join करें

रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ आयोजन

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Jan 26, 2021  |  5:32 PM

2,126 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ आयोजन WhatsApp
Responsive image
  • रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में गणतंत्र दिवस परेड का हुआ आयोजन
  • मुख्य अतिथि द्वारा ली गई सलामी, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस कर्मियों को मिला प्रशस्ति पत्र

कुशीनगर । आज महापर्व 72 वें गणतंत्र दिवस का आयोजन रिजर्व पुलिस लाइन्स कुशीनगर में हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि द्वारा परेड की सलामी ली गयी, औऱ उपस्थित अधिकारियों , कर्मचारियों के साथ आमलोगों को देश की अखंडता को कायम रखने के लिये शपथ दिलाई गई।साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों,कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर समान्नित किया गया।

आपके लिए और..- भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से...

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री स्वामी प्रसाद मौर्या (कैबिनेट मंन्त्री श्रम, सेवायोजन, समन्वय उ0प्र0) के द्वारा ध्वजारोहण कर गणतंत्र दिवस परेड की सलामी ली गई तथा पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के साथ मुख्य अतिथि महोदय द्वारा परेड का निरीक्षण किया गया तथा उपस्थित समस्त अधिकारियों,कर्मचारियों व नागरिकों को राष्ट्र की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई गई व परेड को सम्बोधित किया गया।

इन्हें मिला प्रशस्ति पत्र

मुख्य अतिथि द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए पुलिस अधिकारी कर्मचारियों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली पड़रौना अनुज कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक सर्विलांस आनन्द कुमार गुप्ता,.निरीक्षक मृत्युन्जय सिंह, प्रभारी निरीक्षक तरयासुजान धर्मेन्द्र सिंह, पटहेरवा निरीक्षक आतुल्य पाण्डेय, .निरीक्षक सुनील कुमार सिंह, निरीक्षक संजय कुमार सिंह, निरीक्षक अजय कुमार ओझा,निरीक्षक नीरज शाही, निरीक्षक सत्य सान्याल शर्मा थानाध्यक्ष ज ट हा बाजार नन्दा प्रसाद, उ0नि0 अमित शर्मा, थानाध्यक्ष कसया संजय कुमार, .टीएसआई परमहंस, क0 आपरेटर आशीष सिंह, का0 चन्द्रभान वर्मा, महिला का0 रीमा यादव को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सांस्कृतिक प्रोग्राम में यह लिये हिस्सेदारी

इस अवसर पर शारदा आदर्श शिशु एंव लघु माध्यमिक विद्यालय भिस्वा सरकारी, प्रभा तारा पब्लिक स्कूल मोती छापर, पुर्वांचल न्यू अयोध्या एकेडमी, सेन्ट जेवियर्स स्कूल पड़रौना, नटराजन म्यूजिक पड़रौना स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों का प्रस्तुतिकरण भी किया गया।

पुलिस वेल फेयर एसोशिऐशन वामा सारथी जनपद की अध्यक्षा श्रीमती निहारिका सिंह, श्रीमती जिलाधिकारी अध्यक्षा श्रीमती निथिया महोदया एंव मुख्य विकास अधिकारी श्रीमती अन्नपुर्णा गर्ग द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत
भीषण सड़क हादसे में तीन की मौत, डेढ़ दर्जन से अधिक यात्री गंभीर पटहेरवा के लबनिया में लग्जरी बस और ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत

कुशीनगर। जिले के पटहेरवा थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-28 पर लबनिया के समीप शनिवार…

रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग
रात के अंधेरे में सड़कों पर पुलिस का पहरा, एएसपी ने टोल पर संभाली कमान हेतिमपुर टोल प्लाजा पर सिद्धार्थ वर्मा की औचक चेकिंग

कुशीनगर। राष्ट्रीय राजमार्गों पर अपराधियों और तस्करों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए…

ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 
ब्लाक स्तरीय गणित ओलंपियाड परीक्षा में छात्रो ने लहराया परचम 

मथौली बाजार कुशीनगर,ब्लाक संसाधन केंद्र -मोतीचक पर विकास खण्ड -मोतीचक के प्रत्येक कम्पोजिट विद्यालय/उच्च…

जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न
जनगणना प्रगणक और पर्यवेक्षकों का प्रशिक्षण सम्पन्न

हाटा कुशीनगर: जनगणना के द्वितीय चरण की तैयारी के लिए तहसील के ब्लाक हाटा,…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking