News Addaa WhatsApp Group Join करें

रियल लाइफ हीरो सोनू सूद से छात्र ने मांगी UPSC की किताब देखे सोनू सूद ने क्या कहा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 14, 2020  |  7:49 AM

1,199 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रियल लाइफ हीरो सोनू सूद से छात्र ने मांगी UPSC की किताब देखे सोनू सूद ने क्या कहा

सोनू सूद ने लॉकडाउन के दौरान जो दर‍ियादिली दिखाई उसने उन्हें लोगों के बीच मसीहा बना दिया. जहां एक ओर एक्टर अपने नेक काम के इस सिलसिले को जारी रखे हुए हैं, तो वहीं लोगों को भी उनसे उम्मीद बरकरार है. इसी उम्मीद में एक स्टूडेंट ने ट्वीट कर सोनू से किताब खरीदने में मदद मांगी थी. स्टूडेंट की इस परेशानी को दूर करते हुए सोनू सूद ने भी मदद का हाथ बढ़ाया.

आपके लिए और..- कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी...

सोनू सूद ने की छात्र की मदद

स्टूडेंट ने ट्वीट कर कहा था- ‘सर प्लीज मुझे यूपीएससी की किताबें खरीदने में मदद करें. मैं इन किताबों के बगैर तैयारी शुरू नहीं कर सकता. किताब दिलाने में मेरी मदद करें’. छात्र की इस रिक्वेस्ट पर सोनू ने भी ट्वीट कर उससे उसका पता मांगा और कहा कि किताबें आपके दरवाजे तक पहुंच जाएंगी.
इससे पहले भी सोनू जरुरतमंद लोगों तक अपनी सहायता पहुंचा चुके हैं. पिछले दिनों साउथ के एक किसान पर‍िवार का वीड‍ियो सामने आया था जिसमें एक मजबूर बाप अपनी बेट‍ियों से खेत की जुताई करवा रहा था. सोनू ने उन्हें भी मदद देते हुए उनके यहां ट्रैक्टर भ‍िजवाया. कई बार कुछ लोगों ने उन्हें कुछ बेवजह की मदद भी मांगी है, इसपर सोनू भी जवाब देने से पीछे नहीं हटे. वे बिना किसी को दुख पहुंचाए समझदारी से सभी को जवाब देते आए हैं.
सोनू ने लॉकडाउन के दौरान कई प्रवासी मजदूरों के उनके घर जाने का इंतजाम किया था. अब वे विदेश में फंसे छात्रों को वापस घर लाने में लगे हुए हैं. उन्होंने कुछ कंपन‍ियों के साथ करार कर, प्रवासी भाई-बंधुओं को नौकरी दिलाने का भी वादा किया है.

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न
सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक संपन्न

हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…

शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव
शिवपुर: तीसरे दिन नदी में मिला 20 वर्षीय मोबिन का शव

डूबने वाले स्थान से 4 किलोमीटर दूर बरामद खड्डा, कुशीनगर। खड्डा तहसील क्षेत्र के…

कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया
कोचिंग जा रही छात्रा को सोने की अंगूठी और चांदी की चेन जबरन देने का प्रयास, विरोध पर की मारपीट, आरोपी जेल भेजा गया

हाटा कुशीनगर स्थानीय नगर के करमहा रोड पर स्थित एक कोचिंग सेंटर में स्कुटी…

अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत
अज्ञात वाहन की ठोकर से व्यक्ति की मौत

हाटा, कुशीनगर। हाटा देवरिया रोड पर स्थित क्रिस्तूराजा स्कूल के सामने बाजार कर घर…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking