News Addaa WhatsApp Group

रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे है खुदकशी: अजय कुमार लल्लू

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jul 13, 2020  |  10:44 AM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे है खुदकशी: अजय कुमार लल्लू
  • रोजगार का वादा झूठा, मजदूर कर रहे है खुदकशी: अजय कुमार लल्लू
  • डिफेन्स एक्सपो और इन्वेस्टर मीट पर खरबों रुपये के करार हुए थे उनसे कितनो को रोजगार मिला: अजय कुमार लल्लू
  • प्रवासी मजदूरों के लिए तत्काल आर्थिक पैकेज की घोषणा करे सरकार: अजय कुमार लल्लू

लखनऊ,13 जुलाई 2020। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश सरकार द्वारा सवा करोड़ रोजगार देने के दावे को झूठा करार देते हुए कहा कि योगी सरकार प्रदेश के बेरोजगारों और प्रवासी मजदूरों के साथ छल और धोखाधड़ी करने का काम कर रही है। जमीनी स्तर पर हालात इतने खराब हैं कि मजदूर आत्महत्या करने को मजबूर हैं।

आज की हॉट खबर- रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत,...

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने जारी बयान में प्रदेश में बढ़ती प्रवासी मजदूरों की आत्महत्या की घटनाओं पर रोष प्रकट करते हुए वर्तमान योगी सरकार पर हमला करते हुए कहा कि योगी सरकार मजदूरों बेरोजगारों के साथ छल और धोखाधड़ी कर रही है। उन्होंने बाँदा का हवाला देते हुए कहा कि पिछले एक महीने में अकेले बाँदा जनपद में 15 से अधिक मामलों में आपदा काल के दौरान जो प्रवासी मजदूर लौटे थे उन्होंने ख़ुदकुशी की है। बीते दिन झांसी में भी एक मजदूर ने आर्थिक तंगी के वजह से आत्महत्या कर लिया।

प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि डिफेन्स एक्सपो और इन्वेस्टर मीट में जो खरबों के करार हुए थे, उससे कितनो को रोजगार मिला सरकार को जवाब देना चाहिए । दोनों आयोजनों में सरकार ने करोड़ो रुपये पानी की तरह बहाए थे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश में मजदूर तंग हालात में है। कोई रोजगार नहीं है। ना ही तो कोई कारगर योजना जमीन पर काम कर रही है। हालात इतने बदतर हो गए हैं कि मजदूर आत्महत्या को मजबूर हैं लेकिन मजदूर विरोधी सरकार उनकी बात तक सुनने को तैयार नहीं है। मजदूर आस लगाए बैठे कि सरकार स्किल मैपिंग करके उनको योग्यता के हिसाब से रोजगार देगी लेकिन अब तो उनके घरों में खाने के लाले पड़े हुए हैं।

उन्होंने कहा कि बुनकरी-दस्तकारों का बुरा हाल है। व्यापार बंद है। काँच उद्योग, पीतल उद्योग, फ़र्नीचर उद्योग, चमड़े का उद्योग, होजरी उद्योग, डेयरी, मिट्टी बर्तन उद्योग, फिशरी, अन्य घरेलू और लघु उद्योग सभी को तेज झटका लगा है। सरकार लगातार इनकी अनदेखी कर रही है।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking