News Addaa WhatsApp Group

विश्व महिला दिवस पर पडरौना की कोतवाल बनी छात्रा अनन्या ने फरियादियों को दिया न्याय

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Mar 8, 2021  |  2:31 PM

1,165 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
विश्व महिला दिवस पर पडरौना की कोतवाल बनी छात्रा अनन्या ने फरियादियों को दिया न्याय

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं तथा देश के बच्चियों के उत्साहवर्धन व सम्मान के लिए पुलिस उपमहानिरीक्षक गोरखपुर और पुलिस अधिक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के अनुशंसा पर पडरौना सदर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बेमिसाल अनुठा प्रयोजन किया है।
हनुमान इंटर काँलेज जनपद कुशीनगर की इंटर टाँपर रही कुमारी अनन्या श्रीवास्तव की हुनर की पहचान करते प्रभारी निरीक्षक कोतवाली अनुज कुमार सिंह ने एक दिवस के लिए एसएचओ का प्रतिकात्मक पदभार सौपते हुए उसके निगरानी में दोपहर तक तीन फरियादियों के फरियाद पर गंभीरता से बिचार करते हुए एक का मौके पर ही निस्तारण कर दिया वहीं दुसरे दो मामलों में फौरन प्राथमिकी दर्ज करने की सख्त निर्देश भी दे डाला।विश्व महिला दिवस पर जिले के विभिन्न विद्यालयों से चुनिंदा 12 मेघावी छात्रायों को उत्साहित करने के लिए पुरस्कृत भी किया गया।
इस अवसर पर अन्य छात्राओं में आयुषी गुप्ता जयपुरिया इंटरनेशनल स्कूल रामकोला रोड पडरौना,सोनाली मिश्रा हनुमान इंटर कालेज पडरौना,श्रुति श्रीवास्तव और प्रणाली पाण्डेय के.एल.इंटर नेशनल पब्लिक स्कूल कुशीनगर उपस्थित रही।कोतवाली प्रभारी अनुज कुमार सिंह और कु.अनन्या की युगलबंदी को देख वहां न्याय के लिए पहुंचे लोगों ने काबिले तारिफ किया है।वहीं विश्व महिला दिवस पर नारियों की सम्मान को लेकर पुलिस प्रशासन की कवायद को लोग काफी सराह रहे है।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking