News Addaa WhatsApp Group

श्री राम जानकी मंदिर मठ मे श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञाचार पण्डित रामजी शर्मा पाण्डेय ने की श्रीराम कथा वाचन l

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 8, 2022  |  8:16 PM

682 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
श्री राम जानकी मंदिर मठ मे श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन यज्ञाचार पण्डित रामजी शर्मा पाण्डेय ने की श्रीराम कथा वाचन l
  • यज्ञ हमारी सनातन परम्परा, इससे तन, मनऔर  धन शुद्ध होता हैं -पण्डित रामजी शर्मा

कसया/कुशीनगर । श्रीरामजानकी मंदिर मठ पर बारहवें वर्ष श्रीराम महायज्ञ के चौथे दिन मंगलवार को यज्ञ कुंड में अरणी मंथन द्वारा अग्नि का प्राकट्य किया गया। यज्ञाचार्य पंडित रामजी पाण्डेय शर्मा ने कहा कि यज्ञ हमारी सनातन परंपरा है। इससे पर्यावरण सहित तन, मन, धन शुद्ध होता है। सम्पूर्ण प्राणी अन्न से उत्पन्न होते हैं। अन्न की उत्पत्ति वृष्टि से होती है। वृष्टि यज्ञ से होती है। यज्ञाचार्य के साथ अमरेश मिश्र, नंदू मिश्र, दीपक पांडेय, अनुराग मिश्र, अमर नाथ पांडेय, राजीव तिवारी सहयोग में लगे रहे। यज्ञ में यजमान की भूमिका में आलोक श्रीवास्तव, संजय पांडेय, काशीनाथ सिंह, विपिन बिहारी श्रीवास्तव व राजेश वर्मा सपत्नीक सम्मिलित रहे। यज्ञ मंडप में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रह रहा है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

दूसरी तरफ श्रीराम कथा का रस पान कराते कथा वाचक बालक दास ने श्रीराम जन्मोत्सव प्रसंग पर प्रकाश डालते हुये कहा कि प्रभु राम का जन्म सभी जीवों को आनंद देने के लिए हुआ। ईश्वर का अवतार सज्जनों की रक्षा एवं दुष्टों के संहार के लिए होता है। जन्मोत्सव कथा के दौरान राम जन्म की अद्भुत झांकी सजाई गई एवं कथा का पंडाल सोहर व मंगलाचरण से गूंज उठा। इसके पूर्व कथा की शुरुआत कथा के यजमान कांग्रेसी नेता रविन्द्र विश्वकर्मा राधे व शिक्षक सुरेश प्रसाद गुप्त द्वारा व्यास पीठ की पूजा से हुआ। कार्यक्रम का संचालन डॉ0 हरिओम मिश्र द्वारा किया गया।

इस अवसर पर महंत त्रिभुवन शरण दास, पुजारी देव नारायण शरण, बाल मुकुंद शरण दास, विष्णु शरण दास, इन्द्र मिश्र, मणि प्रकाश यादव, राहुल यादव, राकेश कुशवाहा, निशांत सिंह, सचिदानंद, सुमित त्रिपाठी, अजीत कुमार, देवेन्द्र झा, कृष्णावती शर्मा, शांति श्रीवास्तवा, कामिनी मणि, राम दयाल पटेल, अभिषेक श्रीवास्तव, विजय चौरसिया, विजय गुप्ता, राधे यादव सहित अधिकाधिक की संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking