News Addaa WhatsApp Group

सभी किसानों को मिल सके यूरिया इसलिए यूपी सरकार ने लिया ये कठोर निर्णय

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 25, 2020  |  11:30 AM

830 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सभी किसानों को मिल सके यूरिया इसलिए यूपी सरकार ने लिया ये कठोर निर्णय

खरीफ सीजन में यूरिया को लेकर प्रदेश भर में हुई मारामारी एवं कालाबाजारी की शिकायतों को देखते हुए सरकार ने पूरे प्रदेश में जिले स्तर पर शीर्ष 20 बड़े यूरिया खरीदारों की जांच कराने का निर्णय किया है। इस तरह की जांचें हर जिले में हर माह के बीतने के बाद की जाएगी। ताकि यह पता चल सके कि वाकई खरीदी गई यूरिया का प्रयोग खेती में ही की गई है या नहीं।

आज की हॉट खबर- कुशीनगर पुलिस की ‘गांधीगिरी’: बेजुबान के लिए परिंदा बने थानाध्यक्ष,...

कृषि विभाग के अपर मुख्य सचिव डा. देवेश चतुर्वेदी ने बताया कि सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि यूरिया उर्वरक के टॉप 20 क्रेताओं की नियमित रूप से जांच व सत्यापन कर संगत डैशबोर्ड पर सूचनाएं अपलोड की जाए। इस संबंध में कृषि विभाग की ओर से आवश्यक आदेश जारी भी कर दिए गए हैं।
अपर मुख्य सचिव ने बताया कि जारी किए गए निर्देशों में कहा गया है कि बीते अगस्त एवं सितंबर में यूरिया के टॉप 20 क्रेताओं की सूची पोर्टल से प्राप्त कर लें। साथ ही पूर्व की भांति टीम गठित कर 27 अक्टूबर तक जांच व सत्यापन कराकर उसकी सूचनाएं डैशबोर्ड पर अपलोड कराएं।

उन्होंने यह भी बताया कि इसी प्रकार से इस अक्टूबर माह की लिस्ट पोर्टल से दिनांक 01 नवंबर को एवं आने वाले प्रत्येक माह की लिस्ट पोर्टल से निकालकर महीने की 10 तारीख तक जांच व सत्यापन कराकर दोषियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई कर उसकी सूचना केन्द्र सरकार के डैशबोर्ड पर अपलोड करा दिए जाएं।

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking