News Addaa WhatsApp Group

सांसद रमापति ने तरयासुजान स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु संसद में उठाई आवाज

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Mar 10, 2021  |  9:48 AM

1,235 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सांसद रमापति ने तरयासुजान स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु संसद में उठाई आवाज

विकाश पाण्डेय/न्यूज़ अड्डा
तरयासुजान/कुशीनगर | संसद के बजट सत्र के दूसरे चरण में सोमवार को देवरिया के सांसद रमापति राम त्रिपाठी ने जनहित की मांग एवं आवागमन की समस्याओं को देखते हुए कुशीनगर जनपद के तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के ठहराव हेतु मांग की। उन्होंने सदन के माध्यम से छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन संख्या 05114 और ट्रेन संख्या 05113 टाउन तथा गोरखपुर वाया पाटलिपुत्र ट्रेन संख्या 55008 व ट्रेन संख्या 55007 का तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर ठहराव की माँग की।

आज की हॉट खबर- मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

संसद में उन्होंने कहा कि कुशीनगर जिले का तरयासुजान रेलवे स्टेशन उत्तर प्रदेश के पूर्व छोर का अंतिम रेलवे स्टेशन है। लगभग 50 गाँव इस स्टेशन से जुड़े हैं, जिसकी आबादी लगभग पचास हजार से दो लाख के बीच है। यहाँ दियारा क्षेत्र के अहिरौलीदान, बाकखाश, विरवट, वाघाचौर, सिसवा नाहर, मठिया श्रीराम, जमसड़ीया, रामपुर बंगरा मैरवां आदि के लोग इलाज एवं रोजगार के लिए तरयासुजान स्टेशन से ट्रेन पकड़ते हैं। इनके पास आवागमन का कोई दूसरा साधन नहीं है जिससे यहाँ की जनता को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। सांसद ने कहा कि जनहित को ध्यान में रखते हुए तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों का ठहराव होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने छपरा वाया गोमतीनगर ट्रेन संख्या 05114 और ट्रेन संख्या 05113 टाउन तथा गोरखपुर वाया पाटलिपुत्र ट्रेन संख्या 55008 व ट्रेन संख्या 55007 का तरयासुजान रेलवे स्टेशन पर ठहराव की माँग की।

संबंधित खबरें
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित
आईपीएल शुगर मिल खड्डा में अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के तहत किसान गोष्ठी आयोजित

खड्डा, कुशीनगर। आईपीएल चीनी मिल खड्डा द्वारा संचालित अमृत इंटर्नशिप कार्यक्रम के अंतर्गत रविवार…

रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम
रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों में कोहराम

खड्डा थाना क्षेत्र के पकड़ी बृजलाल गांव निवासी युवक रघुवर की हुई मौत  खड्डा,…

मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया
मिशन शक्ति 05 के तहत महिलाओं को जागरूक किया गया

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित हुआ…

खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking