News Addaa WhatsApp Group

सामाजिक न्याय पाने के लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है : चौधरी शमसुल होदा

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Feb 4, 2022  |  3:33 PM

588 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सामाजिक न्याय पाने के लिए सामाजिक एकजुटता जरूरी है : चौधरी शमसुल होदा
  • समावेशी एकजुटता से ही देश को फासिस्टवादियों के शिकंजे से आज़ाद कराया जा सकता है।

कसया/कुशीनगर । कुशीनगर सपा जिला सचिव चौधरी शमसुल होदा ने समाजवादी पार्टी को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव २०२२ का चुनाव सत्ता परिवर्तन का चुनाव है। यह चुनाव देश, संविधान, लोकतंत्र, भाईचारा, साम्प्रदायिक सौहार्द के साथ-साथ देश की सम्पतियों, संशाधनों व लोकतांत्रिक ढांचों का बचाने का चुनाव है। वास्तव में यह चुनाव पूंजीवाद, दक्षिणपंथी विचारधारा, वर्चस्ववादी संघी मानसिकता व कट्टरपंथी साम्प्रदायिक विचारधारा के संयुक्त गठबंधन के शिकंजे में फंस चुके समाजवादी धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत की रक्षा का चुनाव है। यह चुनाव रोजगार, शिक्षा, व्यवसाय की सुरक्षा का चुनाव है। यह चुनाव किसानों, मजदूरों, युवाओं, व्यपारियों, व्यवसायियों, छात्रों-छात्राओं, शिक्षकों, महिलाओं, समाजसेवियों, कलमकारों आदि के भविष्य का चुनाव है। यह चुनाव भारतीय बाजार को पूंजीपतियों के शिकंजों से मुक्त कराने का चुनाव है ताकि देशवासियों को महंगाई से छुटकारा मिल सके। यह चुनाव संघवाद के प्रपंच हिन्दू बनाम मुसलमान के बंटवारे व नफरत की राजनीति से देश को मुक्ति दिलाने का चुनाव है। यह चुनाव सामाजिक न्याय को स्थापित करने का चुनाव है। सामाजिक न्याय की लड़ाई को जीतने के लिए सामाजिक एकता के साथ साथ समावेशी एकजुटता जरूरी है।

आज की हॉट खबर- माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम...

जिला सचिव ने अपने समाजवादी क्रांतिकारी साथियों को भाजपा के प्रपंच से आगाह करते हुए कहा कि भाजपा का धर्म-सम्प्रदाय व हिन्दू बनाम मुसलमान का राजनीतिक प्रपंच असफल होने पर अब वह विरोधी वोटों के बंटवारे के फार्मूले पर काम कर रही है। भाजपा के इस चाल को जनता को समझाना होगा। जज़्बाती व उन्मादी जुबानी जंग को रोकते हुए हमें जमीनी स्तर पर लगकर वोटों को सपा के पक्ष में सहेजने का काम करना होगा। समय कम है और मिशन बहुत बड़ा है। इसके लिए समाजवादी नेताओं व सिपहसालारों को बूथ जीतो चुनाव जीतो के फार्मूले को अपनाना होगा। इसके लिए सभी नेता, सिपहसलार, कार्यकर्ता अपने अपने समाज में लगकर उनका वोट समाजवादी पार्टी के पक्ष में कराने हेतु पूरे मनोयोग से जुट जाएं और अपना अपना बूथ ऐतिहासिक मतों से जीत कर मा० अखिलेश यादव जी की समाजवादी सरकार बनाने का काम करें। बूथ जीतना ही किसी भी नेता के क़द का परिचायक होता है। पूरब दिशा से सूरज निकलता है। फाजिलनगर की जनता जनार्दन स्वामी प्रसाद मौर्या के रूप में ऐतिहासिक जीत के साथ समाजवादी सूरज का उदय कर प्रदेश के राजनीतिक इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में अपना नाम दर्ज कराने का निर्णय ले चुकी है।

इस दौरान फाजिलनगर विधानसभा से टिकटार्थी रहे मोहम्मद कलामुद्दीन, लखनऊ से आये पूर्व चैयरमैन जिला सहकारी बैंक जनाब उबैद अहमद, लकी खान, बेचू अहमद, वकिल अंसारी, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा रामानंद गुप्ता, सपा नेता लल्लन यादव, प्रधान सद्दाम हुसैन, प्रधान नबीरसूल अंसारी, प्रधान अनील निर्मल, प्रधान प्रतिनिधि नियाजुद्दीन अंसारी, विधान सभा महासचिव गयासुद्दीन सिद्दीकी, विधानसभा उपाध्यक्ष नियाज अहमद, पूर्व प्रधान रामसूचीत कुशवाहा, आफ़ताब आलम, साहब हुसैन अंसारी, सुभाष प्रसाद गोड़, अनवर अली आदि सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 
माँ धर्मसमधा मंदिर के जीर्णोद्धार के लिए विधायक ने सीएम को पत्रक सौपा 

रामकोला,कुशीनगर । स्थानीय विधायक विनय प्रकाश गोंड ने गुरुवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी…

भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश
भ्रष्टाचार के आरोपों से गरमाई तमकुहीराज तहसील, अपर आयुक्त के सामने अधिवक्ताओं का फूटा आक्रोश

कुशीनगर । तमकुहीराज तहसील में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोपों को लेकर गुरुवार को उस…

कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित
कुशीनगर में बड़ी लूट का खुलासा: 10 लाख की ज्वेलरी, हथियार व वाहन संग चार शातिर गिरफ्तार, 20 पुलिसकर्मी सम्मानित

कुशीनगर। थाना नेबुआ नौरंगिया क्षेत्र में सर्राफा व्यवसायी से हुई सनसनीखेज लूट की घटना…

हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
हनुमानगंज: ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

बोधीछपरा गांव का युवक हुआ ट्रेन हादसे का शिकार खड्डा, कुशीनगर। गोरखपुर नरकटियागंज रेलखंड…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking