News Addaa WhatsApp Group

साहब जी! मेरी बाइक चोरी हो गई, प्लीज़ मुकदमा / और जब बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराने भेष बदलकर पहुंचे जौनपुर के एसपी

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Dec 5, 2020  |  6:52 AM

1,301 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
साहब जी! मेरी बाइक चोरी हो गई, प्लीज़ मुकदमा / और जब बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराने भेष बदलकर पहुंचे जौनपुर के एसपी

जी हां यूपी के जौनपुर से बहुत ही शानदार व जानदार खबर आई है। सिर पर टोपी और चेहरे पर मास्क लगाकर यूपी के जौनपुर जिले के एसपी राजकरन नय्यर रात को सिकरारा थाने में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कराने पहुंचे,फिर जो हुआ वह देखकर SP दंग रह गए। थानाध्यक्ष अंगद तिवारी ने उन्हें जमकर थानेदारी दिखायी, थानेदार ने पीड़ित के भेष में पहुंचे SP से इतने सवाल पूछे कि लगा एसपी ने ही बाइक चुराई हो।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

फिर तो वही हुआ जो इस थानेदार के साथ होना चाहिए था। थानेदार के इस व्यवहार से नाराज एसपी ने तत्काल प्रभाव से थानाध्यक्ष को लाइन का रास्ता दिखा दिया।

एसपी यही नही रुके वह मछलीशहर कोतवाली भी पहुंचे। हालांकि वहां के कोतवाल दिनेश प्रकाश पांडे परीक्षा में पास हो गए, लेकिन पिकेट से गायब दो सिपाहियों को निलंबित कर दिया |

संबंधित खबरें
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 
ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौके पर दर्दनाक मौत 

तुर्कपट्टी। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के खरदर पुल के समीप ट्रक की चपेट में आने…

गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा
गोरखपुर महोत्सव में आरपीआईसी स्कूल का विज्ञान वर्ग में दबदबा

गोरखपुर मंडल में RPIC मठिया को मिला पहला स्थान मुख्यमंत्री ने विज्ञान प्रदर्शनी का…

गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..
गोरखपुर:- खूब सजा है गोरखनाथ मंदिर, मकर संक्रांति से पहले आस्था के रंग में रंगा परिसर..

बुधवार से उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब, गुरुवार को होगा मुख्य पर्व आज की हॉट…

गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर
गोरखपुर महोत्सव…भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता रहा गोरखपुर

भोजपुरी नाइट में उमड़ा रिकॉर्ड जनसैलाब, पवन सिंह के सुरों पर पूरी रात झूमता…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking