News Addaa WhatsApp Group

सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गोरखपुर, देंगे करोड़ों की योजनाओं का तोहफ़ा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Jan 2, 2021  |  10:59 AM

764 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सीएम योगी आदित्यनाथ आज आएंगे गोरखपुर, देंगे करोड़ों की योजनाओं का तोहफ़ा!

सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार को गोरखपुर में 37 करोड़ से अधिक की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। सीएम गोरखपुर के कलेक्ट्रेट और सदर तहसील में अधिवक्ता चैम्बर्स का शिलान्यास करेंगे।

आज की हॉट खबर- रोजगार के लिए मुम्बई गए 20 वर्षीय युवक की मौत,...

कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र को 37 करोड़ की सौगात देंगे
सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि सीएम कैंपियरगंज विधानसभा क्षेत्र को 37 करोड़ से अधिक की योजनाओं देंगे। इसमें राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सड़क चौड़ीकरण, आवासीय व अनावसीय भवनों का लोकार्पण जैसी योजनाएं शामिल हैं।

सभी तैयारियों पूरी
सीएम योगी के कार्यक्रम को देखते हुए डीएम कार्यालय के पास मंच को बनाया गया है। जहां मुख्यमंत्री अधिवक्ताओं के लिए निर्मित भवन का शिलान्यास करेंगे। इस अवरस पर वे अधिवक्ताओं को संबोधित भी करेंगे। कलेक्ट्रेट में अभी तक सभी अधिवक्ताओं के बैठने की अच्छी व्यवस्था नहीं है। कई अधिवक्ता तो पेड़ और टिनशेड के नीचे बैठते हैं। मौसम के खराब होने पर इनकों दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

सड़क मार्ग से कैंपियरगंज जाएंगे सीएम
कैंपियरगंज में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सड़क मार्ग से गोरखपुर से कैंपियरगंज जाएंगे। इस दौरान वे कैंपियरगंज को 37.36 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। जेपी इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनसभा को भी संबोधित भी करेंगे।

संबंधित खबरें
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता
गोरखपुर की सुप्रिया चौबे बनीं फॉरएवर मिस टीम इंडिया 2025 सिटी फिनाले (सीज़न 5) की विजेता

गोरखपुर । 15 वर्षीय सुप्रिया चौबे ने फॉरएवर मिस टीन इंडिया 2025 सिटी फिनाले…

एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण
एसपी जीआरपी ने पनियहवा में चौकी का किया लोकार्पण

बिहार प्रांत से सटे पनियहवा चौकी के स्थापना से होगी रेलयात्रियों को सहूलियत तो…

गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद
गोरखपुर जंक्शन पर जीआरपी का बड़ा एक्शन शातिर चोर-लुटेरा गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल व नकदी बरामद

गोरखपुर। ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर चोरी व लूट की घटनाओं पर सख्ती से…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking