News Addaa WhatsApp Group

सुकरौली बाजार: प्रेरणा कैन्टीन का हुआ, उद्घाटन ब्लॉक परिसर में आये आगंतुकों को मिलेगी सुविधाएं।

Chandra Prakash Tripathi

Reported By:

Feb 19, 2021  |  6:37 PM

1,612 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुकरौली बाजार: प्रेरणा कैन्टीन का हुआ, उद्घाटन ब्लॉक परिसर में आये आगंतुकों को मिलेगी सुविधाएं।

सुकरौली बाजार/कुशीनगर | विकास खण्ड सुकरौली के परिसर में शुक्रवार को ब्लाक प्रमुख प्रमोद सिह की अध्यक्षता में एनआरएलएम द्वारा शिवगुरु स्वयं समूह संचालक कांती देवी को आवंटित प्रेरणा कैन्टीन का जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने उद्घाटन किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रमोद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार महिलाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एनएआरएलएम के माध्यम से रोजगार मुहैया करा रही है। ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को समूहों के माध्यम से जोड़ कर सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ दिलाना है। जिला समाज कल्याण अधिकारी रश्मि मिश्रा ने कहा कि शासन के निर्देश है कि प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय पर प्रेरणा कैन्टीन का आवंटन एएनआरएलएम से जुड़े समूहों को होना है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की कड़ी में सुकरौली ब्लाक के परिसर में खोठ्ठा की शिवगुरू स्वयं सहायता समूह से जुड़ी कान्ती देवी को प्रेरणा कैंटीन अवंटित किया गया है। कैन्टीन के खुलने से ब्लाक के कर्मचारियों व क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आने वालों को उचित दर पर जलपान व लंच पैकेट उपलब्ध होगा। एडीओ पंचायत सुकरौली रामअशीष गौतम, कान्ती देवी, एडीओ आईएसबी ओमप्रकाश सिंह, श्वेता यादव, मुन्ना गोंड़, सतेन्दर कुमार, अनिल कुमार, मनोहर कुमार, रितेश सिंह, प्रभात सिंह, संजय सिंह व अन्य मौजूद रहे।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking