News Addaa WhatsApp Group

सुशांत केस मामले में रिपोर्टिंग में मीडिया संयम बरते, बांबे हाई कोर्ट ने दी हिदायत

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Sep 7, 2020  |  5:36 AM

1,082 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुशांत केस मामले में रिपोर्टिंग में मीडिया संयम बरते, बांबे हाई कोर्ट ने दी हिदायत

बांबे हाई कोर्ट ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में रिपोर्टिग करते समय मीडिया को संयम बरतने की सलाह दी है। दो जजों की खंडपीठ ने जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करते हुए यह सलाह दी है। उच्च न्यायालय के न्यायाधीश एए सैयद एवं एसपी तावड़े गुरुवार को सुशांत मामले में दो अलग-अलग दायर जनहित याचिकाओं पर सुनवाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि इस मामले की रिपोर्टिग करते हुए अतिरंजना से बचा जाना चाहिए।सामाजिक कार्यकर्ताओं की याचिका पर जिरह करते हुए उनके वकील देवदत्त कामत ने कहा कि हम सब प्रेस की आजादी का समर्थन करते हैं। यह लोकतंत्र का चौथा खंभा है। यह देश तभी बचेगा, जब मीडिया मुखर रहेगा। लेकिन, मीडिया की कुछ जिम्मेदारियां भी होनी चाहिए। इन जिम्मेदारियों का अतिक्रमण होने पर न्याय प्रभावित होगा। याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से अपील की है कि इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट, रेडियो, इंटरनेट, टेलीविजन इत्यादि के लिए वह एक दिशा-निर्देश जारी करे।समाचार माध्यमों या सोशल मीडिया के जरिये ऐसी बातें न प्रसारित की जा सकें, जिनसे पुलिस की छवि खराब होती हो या उस पर से आम जनता का भरोसा टूटता हो। याचिकाकर्ताओं की ओर से नैतिक रिपोर्टिग की जरूरत पर जोर देते हुए कुछ टेलीविजन चैनलों का नाम लेकर सुशांत मामले में अतिरंजित रिपोर्टिग करने की शिकायत की गई है। उनका कहना है कि इससे लोगों के मन में भ्रम पैदा होता है।

आज की हॉट खबर- एनएच-27 पर “रोड सेफ्टी” की आड़ में बड़ा खेल! (भ्रष्टाचार...

तीन याचिकाएं दायर हुईं हैं

इनमें से पहली याचिका तीन सामाजिक कार्यकर्ताओं नीलेश नवलखा, महीबूब डी शेख एवं सुभाषचंद्र छाबा की ओर से दायर की गई है। दूसरी याचिका मुंबई पुलिस के सेवानिवृत्त आठ बड़े अधिकारियों की तरफ से दायर की गई है। दूसरी याचिका मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त एमएन सिंह एवं धनंजय जाधव, पूर्व पुलिस महानिदेशक पीएस पसरीचा, के सुब्रह्माण्यम, डी शिवनंदन, संजीव दयाल, सतीशचंद्र माथुर एवं पूर्व एटीएस प्रमुख केपी रघुवंशी ने क्रॉफर्ड बेले एंड कंपनी के वकील संजय आशर के जरिये दायर की है। इन पूर्व पुलिस अधिकारियों की ओर से जिरह करते हुए वरिष्ठ वकील डॉ. मिलिंद साठे ने कहा कि सुशांत मामले में की जा रही रिपोर्टिग में मुंबई पुलिस की छवि खराब करने एवं निष्पक्ष जांच की दिशा प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है।

जांच का विवरण किसी से साझा नहीं करती CBI

CBI ने गुरुवार को कहा कि वह सुशांत सिंह राजपूत मामले की जांच व्यवस्थित और पेशेवर तरीके से कर रही है। इसने कहा कि जांच को लेकर मीडिया में आ रहीं रिपोर्टें काल्पनिक हैं और तथ्य पर आधारित नहीं हैं। एजेंसी ने जोर देकर कहा कि जहां तक नीति का सवाल है, तो CBI जांच का विवरण किसी से साझा नहीं करती है। CBI प्रवक्ता या जांच टीम के किसी सदस्य ने मीडिया के साथ कोई विवरण साझा नहीं किया है।

संबंधित खबरें
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता
Aukaat Ke Bahar: एल्विश यादव की नई वेब सीरीज़ OTT पर हुई रिलीज़ – दर्शकों में बढ़ी उत्सुकता

मशहूर यूट्यूबर और रियलिटी शो विनर एल्विश यादव (Elvish Yadav) अपनी वेब सीरीज़ “Aukaat…

प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि
प्रत्युष कुमार को मिली आईआईटी बॉम्बे से इंजीनियरिंग में पीएचडी की उपाधि

रूद्रपुर/देवरिया (विनय कुमार गुप्ता) । प्रत्यूष बिहार के प्रधानाचार्य राणाप्रताप सिंह के बड़े पुत्र…

चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा
चुनावी बॉन्ड पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, SBI की याचिका खारिज, 12 मार्च तक आंकड़ा देने को कहा

इलेक्टोरल बॉन्ड पर सुनवाई के दौरान भारतीय स्टेट बैंक (SBI) को सुप्रीम कोर्ट से…

कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत
कुशीनगर के व्यक्ति की संदेहास्पद परिस्थितियों में मुंबई में हुई मौत

Kushinagar News/अहिरौली/बाजार कुशीनगर।अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम घोड़ादेउर के टोला लक्षीराय निवासी एक…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking