News Addaa WhatsApp Group

सुशांत के पिता की रिया चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर की श्रुति मोदी के साथ की व्हाट्सेप चैट हुई वायरल

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Aug 11, 2020  |  4:34 AM

1,082 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
सुशांत के पिता की रिया चक्रवर्ती और सुशांत के मैनेजर की श्रुति मोदी के साथ की व्हाट्सेप चैट हुई वायरल

दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के पिता केके सिंह की रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty) और सुशांत की एक्स मैनेजर श्रुति मोदी (Shruti Modi) के बीच हुई बातचीत का व्हाट्सऐप चैट सामने आया है. इस चैट में सुशांत के पिता श्रुति मोदी से कहते हैं, ‘मैं जानता हूं कि सुशांत के सारे काम और उसे भी तुम देखती हो. वह अभी किस स्थिति में है, इसके लिए बात करना चाह रहे थे. सुशांत से बात हुई थी तो कह कह रहा था कि मैं बहुत परेशान हूं. अब तुम सोचो कि एक पिता को कितनी चिंता होगी उसके लिए. इसलिए तुमसे बात करना चाह रहा था. अब तुम बात नहीं कर रही हो तो मैं मुंबई जाना चाहता हूं. फ्लाइट का टिकट भेज दो.’

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : चौबीस घंटे में चोरी का खुलासा टुल्लू पम्प...

वहीं, सुशांत के पिता ने व्हाट्सऐप पर रिया से बात करते हुए कहा था, ‘जब तुम जान गई कि मैं सुशांत का पापा हूं, तो बात क्यों नहीं की. आखिर बात क्या है? फ़्रेंड बनकर उसका देखभाल और उसका इलाज करवा रही हो तो मेरा भी फर्ज बनता है कि सुशांत के बारे में सारी जानकारी मुझे भी रहे. इसलिए कॉल कर मुझे भी सारी जानकारी दो.’

बता दें, सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई में स्थित अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी थी, जिसके बाद से मुंबई पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी. वहीं, पटना में सुशांत के पिता द्वारा एफआईआर दर्ज करवाने के बाद बिहार पुलिस की एक टीम भी इस मामले की जांच के लिए मुंबई पहुंची थी. अब यह मामला सीबीआई के पास है. वहीं, दूसरी ओर इस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (Enforcement Directorate- ED) भी अपनी जांच में जुटी हुई है.

संबंधित खबरें
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”
“एसपी केशव कुमार के सख्त निर्देश पर हरकत में आई पुलिस, ताइवान की पर्यटक का ₹1.35 लाख का iPhone घंटों में बरामद”

कुशीनगर। पुलिस अधीक्षक कुशीनगर केशव कुमार की सक्रियता और संवेदनशील नेतृत्व का असर एक…

खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में
खड्डा: पुलिस ने चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ दो अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, एक बाल अपचारी संरक्षण में

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने चोरी की एक बाइक के साथ दो अभियुक्तों को…

सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”
सलेमगढ़ :  “नन्हे सितारों की चमक से सजा बीआरएम स्कूल का वार्षिकोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन”

सलेमगढ़,कुशीनगर ।सेवरही विकासखंड के ग्रामसभा सलेमगढ़ बाजार स्थित बसडिला बुजुर्ग रोड पर अवस्थित बीआरएम…

लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत
लतवा बाजार में वॉलीबॉल का रोमांच, अभिप्रियम कप में थावे, एम्स गोरखपुर, छपरा और मेजबान टीम की दमदार जीत

तमकुहीराज ,कुशीनगर ।तमकुही विकासखंड के लतवा बाजार में आयोजित अभिप्रियम कप वॉलीबॉल प्रतियोगिता का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking