News Addaa WhatsApp Group

हफुआ जीवन: देवरिया औऱ मुबारकपुर के रोमांचक मैच में, देवरिया हुआ विजयी

Surendra nath Dwivedi

Reported By:

Feb 26, 2021  |  6:17 PM

1,054 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हफुआ जीवन: देवरिया औऱ मुबारकपुर के रोमांचक मैच में, देवरिया हुआ विजयी

कुशीनगर। आज शुक्रवार को हफुआ जीवन शिव सागर पोखरा के समीप खेले जा रहे ब्रह्मलीन संत बावना दास फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे सेमीफाइनल मैच में देवरिया औऱ मुबारकपुर के आपसी रोमांचक मुकाबले में मध्यांतर के बाद कड़ी मशकत से देवरिया के टीम ने मुबारकपुर पर एक गोल मार कर फाइनल में प्रबेश कर गयी। आखरी समय तक मुबारकपुर की टीम ने समांतर बनने के लिये प्रयासरत रही ,लेकिन बाजी हार गई।
बता दे, हफुआ जीवन शिव सागर पोखरा के समीप आयोजित ब्रम्ह लीन सन्त बावना दास फुटबॉल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि सेवरही के लोकप्रिय ब्लाक प्रमुख डॉ उदयनरायण गुप्ता रहे। उन्होंने खिलाड़ीयों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।प्रतियोगिता के छठवें दिन सेमीफाइनल में देवरिया व मुबारक पुर के बीच रोमांचक मुकाबले रहे। वहीं मध्यान्ह तक दोनों टीमें आपस में कड़ी मशकत करती रही, मध्यांतर के बाद देवरिया ने एक गोल मार कर विजयी श्री प्राप्त किया।इस बीच दोनों टीमें ढेड़ घंटे तक एक दूसरे से कड़ी संघर्ष करती रही ।लेकिन देवरिया ने एक गोल मारकर अपना परचम लहराते हुये फाइनल में प्रबेश करने का रास्ता साफ कर दिया।इससे पूर्व कमेटी संरक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।साथ ही पूर्व विधायक नन्दकिशोर मिश्र ने सभी आगंतुको के प्रति आभार व्यक्त किया। कमेंट्री बॉक्स से ओम श्रीवास्तव ने मैच का आखों देखी का प्रसारण बेहतरीन तरीके से किया। इस कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि राकेश यादव,अवधनाथ ठकुराई, रणविजय दुबे, उमाशंकर गुप्ता रहें। इस दौरान प्रमुख रुप से संजय पाण्डेय,सुरेश वर्मा, मुरारी यादव, सुरेन्द्र रजक, अटल बिहारी शर्मा, रामबेलास गुप्ता, चन्द्रमा प्रसाद, ग्राम प्रधान शुनील पाण्डेय,संतोष पाण्डेय, विकर्मा चौरसिया, तनवीर अंसारी ,वारीश अंसारी, जनार्दन पाठक सहित दर्शक उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार...

संबंधित खबरें
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती
होली पर पुलिस अलर्ट! तमकुहीराज सर्किल में CO जयन्त कुमार की पैनी नजर, सड़कों पर दिखी सख्ती

कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…

खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर
खड्डा: बाइक और अज्ञात ट्रैक्टर की भीडंत में मामा के घर आए युवक की मौत, वृद्ध महिला की हालत गंभीर

खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…

20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
20 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला  खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…

तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील
तरयासुजान थाना परिसर में होली–रमजान को लेकर डीजे संचालकों संग आवश्यक बैठक, शांति व सौहार्द की अपील

कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking