News Addaa WhatsApp Group

हाटा: आम व सागौन का पेड़ काटते दो पकड़े गए

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 18, 2020  |  4:19 PM

725 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: आम व सागौन का पेड़ काटते दो पकड़े गए

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा
हाटा कुशीनगर । स्थानीय रेन्ज अंतर्गत ग्राम भड़ंगवा पांडेय टोला में एक आम व डुमरी संवागी पट्टी मे एक सागौन का अवैध रूप से पेड़ काट रहे दो व्यक्तियों को वन विभाग के अधिकारियों ने पकड़ कर जुर्माना वसूला।
रविवार को हाटा वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुमार कुशवाहा को सूचना मिली कि दो व्यक्ति भड़ंगवा में अवैध रूप से पेड़ काट रहे हैं। सूचना पर पहुंचे वन विभाग के अधिकारियों
ने पेड़ काट रहे दो व्यक्तियों को रंगे हाथ पकड़ लिए गए।
वन क्षेत्राधिकारी के पूछ ताछ में अपना नाम वीरेंद्र यादव पुत्र शारदा निवासी मोती पाकड़ कविसहां व ग्राम डुमरी सवांगी पट्टी में दुर्गा विश्वकर्मा निवासी बरमेहिया देवरिया द्वारा सागौन वृक्षो का अवैध कटान करते समय पकड़े जाने पर अभियुक्तों के विरुद्ध 25/2020-21 व 26/2020-21मुकदमा पंजीकृत करते हुए 10,000/- व 15,000/- रुपये जुर्माना वसूला गया।
हाटा वन क्षेत्राधिकारी राजेश कुशवाहा ने बताया कि कर्मचारियों की कमी होने के वावजूद भी अवैध कटान करने वालों के विरुद्ध सख्त एवं प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। पेड़ काटते समय पकड़ने वाले टीम में इंद्रजीत पटेल,महेंद्र यादव वन दरोगा, राजेश चौधरी ,रामदुलारे सिंह,प्रदीप सिंह रामप्रीत सिंह,अब्दुल आलम वन रक्षक शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking