हाटा/कुशीनगर | स्थानीय नगर पालिका परिषद के वार्ड नं दस अम्बेडकर नगर स्थित कान्हा पशु आश्रय व विकास खंड मोतीचक के गाव सिकटिया स्थित पशु केन्द्र का उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने आकस्मिक निरीक्षण किया।
गुरुवार कोउपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने पशुओं के स्वास्थ्य व भोजन तथा ठंड से बचाव की जानकारी के लिए हाटा व विकास खंड मोतीचक स्थित पशु केन्द्रो का निरीक्षण किया। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार तिवारी ने निरीक्षण के दौरान पशु केन्द्रो पर पशुओं के लिए चारा व ठंड से बचाव की व्यवस्था देखी। जहां दोनों पशु केन्द्रो पर चारा के लिए भूसा भरपूर मात्रा में पाया गया।साथ ही ठंडा से बचाव के लिए कर्मचारियों को निर्देश दिया।इस दौरान नपा कर्मी अशोक कुमार सिंह, लेखपाल प्रदीप कुमार गुप्त,अजय राव, सहित अन्य मौजूद रहे।
कुशीनगर । नेपाल के नागरिकों को नौकरी, उच्च शिक्षा और नेटवर्क मार्केटिंग के माध्यम…
कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…
कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…
तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…