News Addaa WhatsApp Group

हाटा: उपजिलाधिकारी ने मतदाता बूथों का निरीक्षण किया!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 22, 2020  |  4:50 PM

782 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: उपजिलाधिकारी ने मतदाता बूथों का निरीक्षण किया!

हाटा/कुशीनगर | स्थानीय तहसील क्षेत्र के बूथों पर मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए चल रहे अभियान के तहत एक दर्जन मतदाता बूथों पर आयोजित विशेष कैंप का एसडीएम ने निरीक्षण किया। वहीं तीन बूथों पर बीएलओ अनुउपस्थित मिले। इस दौरान एसडीएम ने सभी बीएलओ को चुनाव आयोग की मंशा के अनुरूप 18 वर्ष पूरा करने वाले युवाओं को हर संभव सूची में शामिल करने का निर्देश दिया।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

आयोग की मंशा के अनुसार मतदाता पुनरीक्षण का कार्य इन दिनों चल रहा है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार विशेष कैंप के माध्यम से पुनरीक्षण कार्य के क्रम में रविवार को मतदान केंद्रों कैंप का आयोजन किया गया है। एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी ने बीएलओ को निर्देश दिया कि इस विशेष अभियान में 18 से 21 वर्ष के मतदाताओं को जोड़ें तथा मृतक मतदाताओं का नाम सूची से बाहर करें। एसडीएम श्री तिवारी ने कहा कि इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक युवा मतदाताओं को जोड़ें। एसडीएम ने बाघनाथ, ढाढा, बल्डीहा, रामपुर महारथ,पड़ती,पिपरा उर्फ तितिला,महादनपुर सिहुलिया, सहित एक दर्जन से अधिक बूथों का निरीक्षण किया गया। एसडीएम ने बताया कि इस दौरान पिपरा उर्फ तितिला,महादनपुर सिहुलिया,व पड़री बूथ केंद्रों पर बीएलओ अनुपस्थित मिले जिसमें सभी अनुपस्थित बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking