हाटा/कुशीनगर | मथौली बाजार स्थित श्री मुरलीधर भागवत लाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय में आयोजित एक दिवसीय गृह विज्ञान विभाग द्वारा विज्ञान प्रदर्शनी व मेले का आयोजन सोमवार को किया गया जिसके मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी मोतीचक सुप्रिया व विशिष्ट अतिथि महाविद्यालय की प्रबंधक रागिनी श्रीवास्ता द्वारा प्रदर्शनी का शुभारम्भ मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्चन व फीता काटकर किया गया।
मेले में महाविद्यालय के छात्र/छात्राओं ने विभिन्न प्रकार के स्टाल लगाए थे जिसमें मिठाई बनाने के विधि, अपने हाथो से सिलाई की गई कपड़ो का स्टाल व कढ़ाई-बुनाई, विभिन्न प्रकार के पकवान, कुशल कारिगरी द्वारा तैयार किये गये सामानों का प्रदर्शनी लगाई थी। इस दौरान अतिथियों एवं गणमान्य लोगों ने प्रदर्शनी का आवलोकन किया तथा प्रशंसा भी किये। अवलोकन के बाद मुख्य अतिथि बीडीओ मोतीचक सुप्रिया ने कहा कि ऐसे आयोजनों से छात्राओ में कुछ करने की जजबा व सिखने की क्षमता बढ़ती है जिससे आगे चलकर उनके जीवन में काम आता है। ऐसे आयोजन समय-समय पर विद्यालय में होने चाहिए। अंत में उन्होने कहा कि विज्ञान प्रदर्शनी व मेला काफी आकर्षक रहा।
महाविद्यालय की प्रबंधक रागिनी श्रीवास्तव ने मेले की प्रशंसा करते हुये छात्राओ का उत्साह वर्धन किया तथा छात्राओं को ऐसे कार्य करने की प्रेरणा दी। 
इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य डाॅअरूण कुमार श्रीवास्तव, उप प्राचार्य शकील अफगन, चन्द्र किरण श्रीवास्तव, रमेश यादव, अभय सिंह, डॉ० फरीद अहमद, रजनीश पांडेय,सधीर चौहान, अशोक कसौधन, अशोक कुमार, कु० माला, मांडवी श्रीवास्तव, दिव्या राय, रानू श्रीवास्तव, जलालुद्दीन शाह, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, ब्रह्मा सिंह सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
कुशीनगर। होली पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य…
खड्डा- थाना क्षेत्र के नवल छपरा गांव से होली का बाजार करने जा रहे…
हनुमानगंज थाना क्षेत्र के नौतार जंगल गांव का है मामला खड्डा, कुशीनगर। हनुमानगंज थाना…
कुशीनगर। आगामी होली एवं रमजान पर्वों के दृष्टिगत थाना तरयासुजान परिसर में डीजे संचालकों…