हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के पैकौली बावन गाँव के तीन युवकों द्वारा गाँव के ही एक युवती को गायब कर देने के आरोप पर पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है ,परंतु आज तक न ही लडकी की बरामदी हो सकी और न ही अभियुक्तों की गिरफ्तारी।
उच्चधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक भेजे शिकायती पत्र मे पैकौली बावन निवासी नंदू कुमार ने लिखा है कि मेरी लडकी को गाँव के ही तीन लोगो ने अपहरण कर लिया है। इस सम्बंध मे पुलिस ने मुकदमा भी पंजीकृत किया है लेकिन आज तक इस घटना मे शामिल किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। वहीं अपहरणकर्ता गांव में आजाद घुम रहे है। पुलिस द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी मे बिलम्ब होने से मेरी लड़की के साथ कोई अनहोनी भी हो सकता है इससे मै तथा मेरा परिवार डरा सहमा है। उसने पुलिस पर लीपापोती करने का आरोप लगाते हुए कहा है कि मेरे या परिवार के साथ कही कोई अनहोनी होता है तो उसका जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस संबंध में कोतवाल जेपी पाठक का कहना है कि इस मामले में पुलिस लगी हुई है। शीघ्र लड़की की बरामदगी करते हुऐ आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…