News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: कैम्प में महिला प्रधान ने सर्वप्रथम अपना कोविड जाँच कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक

Ved Prakash Mishra

Reported By:

May 25, 2021  |  5:44 PM

774 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: कैम्प में महिला प्रधान ने सर्वप्रथम अपना कोविड जाँच कराकर ग्रामीणों को किया जागरूक

हाटा/कुशीनगर। प्रभारी डा एल वी यादव के निर्देश पर आर आर टीम नम्बर 4 ने मंगलवार को ग्राम सभा भरवलिया के प्राथमिक विद्यालय में कैम्प लगा कर ग्रामीणों की कोरोना जांच की और लोगो को वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया।सबसे पहले महिला ग्राम प्रधान सदरून निशा ने अपनी कोविड की जांच कराकर ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कही की स्वास्थ्य विभाग द्वारा इस महामारी में बिना भेदभाव के सबकी जाँच व इलाज में स्वास्थ्यकर्मी दिन रात लगे हुये। ऐसे में हम सभी का भी दायित्व बनता है कि हम टीम का सहयोग करते हुये अपनी जांच कराये तथा अपनी बारी आने पर टीकाकरण भी जरूर कराये किसी प्रकार के अफवाहों पर ध्यान न दे। आरआर टीम के सदस्य डॉ वैजनाथ चौधरी, वरिष्ठ क्षय रोग पर्यवेक्षक डॉ आशुतोष मिश्र व राजीव राय,नेत्र परीक्षण अधिकारी राकेश कुमार,बीएचडब्लू धर्मेंद्र गोड़,एलए नियाज अहमद ने ग्रामीणों को जागरूक करते हुए कहा कि सबको कोविड गाइड लाइन का पालन करना चाहिए,मास्क लगाने के साथ दो गज की दूरी का पालन करे साथ ही ताजा भोजन गर्म पानी ,ताजा फल ,नीबू का पानी, एवं सन्तरा आदि का प्रयोग करे,।बुखार खासी एवं सास में दिक्कत होने पर नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच करावे।टीम ने 45 वर्ष के ऊपर के लोगो को बैक्सीन लगवाने की अपील की। टीम द्वारा 50 व्यक्तियों की आर टी पीसीआर हेतु सैम्पल लिया गया एवं 86 एंटीजेन टेस्ट किया जिसमें सभी रिपार्ट निगेटिव आया।इस अवसर पर आशा सरिता पांडेय,नीलम देवी आँगनबाड़ी कार्यकत्री आभा देवी मौजूद रही।

आपके लिए और..- कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद
चौमुखी विकास के दम पर फिर बनेगी योगी सरकार : शिव प्रसाद

हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…

कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब
कुशीनगर पुलिस में आधी रात बड़ा एक्शन! एसपी केशव कुमार ने मचाई हलचल, एक साथ 28 पुलिसकर्मी पुलिस लाइन तलब

कुशीनगर। जनपद की पुलिस व्यवस्था में गुरुवार को उस समय बड़ा प्रशासनिक फेरबदल देखने…

एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी
एक माह बाद मिली नाबालिग, अपहरण का आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; कप्तानगंज पुलिस की बड़ी कामयाबी

कुशीनगर। जिले की कप्तानगंज पुलिस ने करीब एक माह पहले अपहृत हुई 14 वर्षीय…

शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी
शादी का झांसा, दुष्कर्म और पॉक्सो…! कसया पुलिस के शिकंजे में आया वांछित आरोपी

कुशीनगर। जिले में महिलाओं एवं बालिकाओं के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ चलाए…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking