News Addaa WhatsApp Group Join करें

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

गौतम मुनि तिवारी

Reported By:

Sep 24, 2026  |  7:44 PM

20 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद विजय कुमार दुबे ने विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही श्रीराम बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर के निर्माण के लिए विधि-विधान से वैदिक मंत्रोचारण के बीच भूमि-पूजन किया गया। विकास कार्यों के लोकार्पण को लेकर नगरवासियों में काफी उत्साह रहा।

आपके लिए और..- सात पुलिसकर्मियों को गृह मंत्रालय के सेवा पदक, एसपी केशव...

कार्यक्रम को सम्बोधित करते सांसद विजय कुमार दुबे ने नगर पंचायत के वार्ड नंबर पांच हरैया में नवनिर्मित अध्ययन केंद्र का लोकार्पण किया। इसके बाद वार्ड नंबर 12 स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में स्थापित 20 किलोवाट क्षमता के सोलर सिस्टम का लोकार्पण किया। उन्होंने पशु चिकित्सालय के नवनिर्मित भवन एवं बाउंड्रीवाल का भी लोकार्पण किया। नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित रखने के उद्देश्य से चार नई कूड़ा गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही नगर की विद्युत व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए दो मोबाइल ट्रांसफार्मरों का भी लोकार्पण किया गया।

इस मौके पर लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता, पशु चिकित्सा और विद्युत व्यवस्था से जुड़े विकास कार्यों से आम जनता को सीधा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे भी कराया जाएगा।

इसके बाद सांसद ने वार्ड नंबर 12 श्रीराम बाजार स्थित श्रीराम-जानकी मंदिर परिसर पहुंचकर विधि-विधान से मंदिर निर्माण हेतु भूमि-पूजन किया। मंदिर निर्माण को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

चेयरमैन नवरंग सिंह ने कहा कि नगर पंचायत मथौली के विकास को गति देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अध्ययन केंद्र, सोलर सिस्टम, पशु चिकित्सालय भवन, स्वच्छता के लिए कूड़ा वाहन तथा मोबाइल ट्रांसफार्मर जैसी सुविधाओं से नगरवासियों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि नगर को स्वच्छ, सुंदर और सुविधायुक्त बनाने के लिए नगर पंचायत स्तर से विकास कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जाएगा। श्रीराम-जानकी मंदिर के निर्माण से धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

इस दौरान भाजपा नेता संजय सिंह मुन्ना,ब्लॉक प्रमुख मोतीचक अर्चना सिंह, ब्लाक प्रमुख सुकरौली रंजना पासवान,नरेंद्र श्रीवास्तव,शिक्षक ब्यास मुनि सिंह, सभासद प्रिंस जायसवाल, महेंद्र यादव,प्रिंस मद्धेशिया, दिनेश राव,अनिल मिश्रा,इंद्रजीत सिंह , महन्थ सियाराम दास,राजदेव साहनी, मनीष सिंह,रविंद्र सैनी,विवेक चौबे,पं प्रमोद चौबे, ईश्वर चन्द्र जायसवाल, ज्ञानचंद कुंवर, श्रीराम कुशवाहा, विजय सिंह, विजय सैनी सहित नगर पंचायत के सभासद, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यार्थियों ने साझा किए ‘मेरे सपनों का भारत’ के सपने

श्री गांधी इंटरमीडिएट कालेज खड्डा में संपन्न हुआ सेवा संकल्प अभियान कार्यक्रम प्रधानाचार्य डा.अमरजीत…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking