News Addaa WhatsApp Group Join करें

खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

Sanjay Pandey

Reported By:

Sep 25, 2026  |  6:21 PM

18 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
खड्डा में मांस-मछली की दुकानों का औचक निरीक्षण, चार के खिलाफ कार्रवाई

खड्डा, कुशीनगर। तहसील-खड्डा में उपजिलाधिकारी खड्डा संतराज सिंह बघेल के निर्देशन एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेश कुमार राय की उपस्थिति में खाद्य सुरक्षा अधिकारी राम बुझावन चौहान ने शुक्रवार को अंबेडकर नगर खड्डा स्थित मांस एवं मछली की दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम-2006 तथा संबंधित नियमों एवं विनियमों के तहत दुकानों की जांच की गई।

आपके लिए और..- अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के...

निरीक्षण के दौरान दुकानों में स्वच्छता एवं रखरखाव में कमी पाए जाने तथा बिना पंजीकरण खाद्य कारोबार संचालित किए जाने के मामले सामने आए। इस पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 26(2)(v) एवं 31(2) के तहत कार्रवाई की गई।

खाद्य सुरक्षा विभाग के अनुसार कार्रवाई की जद में गिरजेश साहनी पुत्र लाल जी, निवासी टोला गोड़ियपुर, थाना सिधुआ बाजार, क्यामुद्दीन पुत्र अलीमुद्दीन कुरैशी, आफताब पुत्र शमीम तथा नसीर पुत्र हनीफ, सभी वार्ड नंबर-11 शास्त्रीनगर, खड्डा शामिल हैं। इनमें एक मछली, दो चिकन मीट तथा एक बकरे के मीट का कारोबार करता पाया गया। विभाग की कार्रवाई से मांस-मछली कारोबारियों में हड़कंप की स्थिति रही।

अधिकारियों ने खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता मानकों का पालन करने और आवश्यक पंजीकरण के बाद ही कारोबार संचालित करने के निर्देश दिए।

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता
अपहरण के मामले में फरार चल रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा, हाटा पुलिस को मिली सफलता

हाटा, कुशीनगर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली…

मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन
मथौली में सांसद ने किया विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण व श्री राम-जानकी मंदिर का भूमि पूजन

मथौली बाजार,कुशीनगर: नगर पंचायत मथौली में गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत सांसद…

जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या
जाली नोट के कारोबारियों के प्रताड़ना से टूर एंड ट्रैवल्स संचालक ने की आत्महत्या

हाटा कोतवाली पुलिस ने पांच के विरुद्ध किया मुकदमा दर्ज हाटा कुशीनगर,कोतवाली क्षेत्र के…

छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया
छात्र छात्राओं ने मीना का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया

मथौली बाजार कुशीनगर, विकास खण्ड मोतीचक अन्तर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मंगलपुर में मीना जन्म…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking