News Addaa WhatsApp Group

हाटा: खेत में पराली जलाने वाले किसान पर दर्ज हुआ मुकदमा!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Nov 1, 2020  |  5:11 PM

894 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: खेत में पराली जलाने वाले किसान पर दर्ज हुआ मुकदमा!
  • खेत में पराली जलाने वाले किसान पर दर्ज हुआ मुकदमा
  • वसूला गया ढाई हजार रुपए का जुर्माना

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

हाटा/कुशीनगर | प्रशासन के सख्ती के बाद भी किसान पराली जलाने से मान नहीं रहे है। फसल की कटाई के बाद पराली(पुआल) जलाने के आरोप में हाटा तहसील क्षेत्र के गांव कोड़रा थाना कप्तानगंज निवासी एक किसान पर क्षेत्रीय लेखपाल के जांच रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार हाटा ने उक्त किसान के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर ढाई हजार रुपए का जुर्माना लगाया।
रविवार को तहसीलदार हाटा सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने
बताया कि किसानों को पराली जलाने से रोकने के लिए लेखपालों को क्षेत्र में तैनात किया गया है। लेकिन इसके बावजूद भी कुछ किसान धान की फसल काटने के बाद पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे है। पराली जलाने के आरोप में शनिवार को हाटा तहसील क्षेत्र के कोड़रा निवासी किसान तेज बहादुर पुत्र वृक्षा के खिलाफ कप्तानगंज थाने में ग्रीन ट्रिब्यूनल एक्ट की धारा 26 व आईपीसी की धारा 188,278,290,291 व पर्यावरण संरक्षण अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया। साथ ही ढाई हजार रुपए जुर्माना वसूला गया।
तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा ने बताया कि किसान निर्धारित यंत्र से फसल की कटाई और पराली निस्तारण की व्यवस्था करें। अगर खेत में कोई भी किसान पराली जलाएगा तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking