News Addaa WhatsApp Group

हाटा: तीन पशु तस्करों के साथ 18 राशी गोवंश बरामद,मुकदमा दर्ज

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Dec 18, 2020  |  4:34 PM

839 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: तीन पशु तस्करों के साथ 18 राशी गोवंश बरामद,मुकदमा दर्ज

हाटा/कुशीनगर | पुलिस अधीक्षक कुशीनगर विनोद कुमार सिंह के निर्देश पर व क्षेत्राधिकारी पीयूषकांत राय के नेतृत्व मे अपराध एवं अपराधियों के बिरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक जे पी पाठक व एसटीएफ प्रभारी सत्य प्रकाश सिंह अपने हमराहियों के साथ क्षेत्रीय भ्रमण पर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली कि एक ट्रक में गोवंश बध हेतु बिहार ले जाए जा रहे हैं। कि सूचना पर सुकरौली पुलिस चौकी के निकट तितिला के समीप फोरलेन सड़क पर बने कट आफ के पास पुलिस ने वाहन जांच शुरू कर दिया। तभी एक ट्रक नम्बर यू पी 19 टी 1020 आता दिखा। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो ट्रक चालक तेज गति से पुलिस को कुचलने का प्रयास करते हुए आगे बढ़ गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने भाग रहे पशु तस्करो को दौड़ा कर पकड़ लिया।पुछताछ के दौरान अपना नाम पता आसिफ व गुलजार निवासी व थाना शाहपुर जनपद मुजफ्फरनगर तथा मोहम्मद चांद निवासी मोहल्ला शेख जादयान थाना नानौता देहात जनपद सहारनपुर बताया वहीं दो पशु तस्कर मौके से भागने में सफल रहे। पुलिस द्वारा जब ट्रक की तलाशी ली गयी तो अठ्ठारह राशि गोवंश बरामद हुए।पुलिस ने उपरोक्त गो तस्करों के बिरुद्ध गोबध निवारण व‌ पशु‌ क्रुरता अधिनियम तथा जान मारने संबंधित मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी। इस दौरान उप निरीक्षक सुरेन्द्र बहादुर सिंह, उप निरीक्षक एसटीएफ सुरज सिंह,उप निरीक्षक आलोक कुमार राय,हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह, महेंद्र सिंह,विनय कुमार सिंह ,अखिलेश गुप्ता, शामिल रहे।

आज की हॉट खबर- नेपालियों को नौकरी-शिक्षा का झांसा देकर बड़ी ठगी! कुशीनगर में...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल
टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने पकड़ी दो ओवरलोड ट्रेलर ट्रक, प्रशासन ने किया सीज; टोल प्रबंधन और जीएसटी विभाग पर उठे सवाल

कुशीनगर। जनपद के तमकुहीराज क्षेत्र स्थित सलेमगढ़ टोल प्लाजा पर बीते रात उस समय…

संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका
संदिग्धावस्था में मिला 24 वर्षीय युवक का शव परिजनों ने जताई हत्या की अशंका

कुशीनगर। जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के बरडीहा गांव में बीएसएनएल टावर के…

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 2 जून को तमकुहीराज आएंगे, 376 करोड़ की 271 विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

तमकुहीराज (कुशीनगर)। जनपद कुशीनगर के तमकुहीराज क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर आने वाला…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking