News Addaa WhatsApp Group

हाटा: थाना समाधान दिवस मे पहुचे कमिश्नर व डी आई जी!

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 10, 2020  |  5:10 PM

943 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: थाना समाधान दिवस मे पहुचे कमिश्नर व डी आई जी!

वेदप्रकाश मिश्र/न्यूज़ अड्डा

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

हाटा/कुशीनगर | शनिवार को स्थानीय कोतवाली परिसर मे आयोजित थाना समाधान दिवस तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा के अध्यक्षता मे आयोजित हुआ ।जहां कमीश्नर जयंत नार्लीकर व डी आई जी राजेश डी मोदक भी दोपहर बाद पहुचे जहां कमीश्नर व डी आई जी के उपस्थिती मे चार मामले आए।जिसमे कमीश्नर ने सम्बंधित विभागीय कर्मचारियों को निस्तारण करने का निर्देश दिया।कमीश्नर जयंत नार्लीकर ने कहा कि सम्बन्धित अधिकारी व कर्मचारी तहसील दिवस थाना दिवस मे आए मामलो को त्वरित निस्तारण करे।सभी फरियादियों की समस्याओं को गम्भीरता से ले तथा राजस्व पुलिस के लम्बित मामलो को समय बद्व ,गुणवत्ता व मानक के अनरुप निस्तारण करे। आगामी चुनाव के दृष्टिगत तैयारी करे।इस दौरान कमीश्नर ने समाधान दिवस के पिछले प्रकरण का जाँच किया ,जिसमे सभी मामलो का निस्तारण हो चुका था जिस पर मंडलायुक्त संतुष्ट दिखे।
इस दौरान राजस्व से सम्बंधित चार मामले जिसमे से एक का मौके पर निस्तारण कर, शेष के समाधान हेतू संयुक्त टीम भेजी गयी।डी आई जी राजेश डी मोडक ने कहा कि पुलिस आम जन के साथ सहयोगात्मक भुमिका मे रहे।पीडितो के समस्याओं का त्वरित समाधान करे।इस दौरान नायब तहसीलदार योगेंद्र कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय, एस एस आई भिक्खू राय,राजस्वकर्मी मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking