वेद प्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | स्थानीय तहसील के सुकरौली बाजार से छः किमी दक्षिण दिशा मे स्थित नाथ सम्प्रदाय के अवधडी सिद्व पीठ माँ भगवती का बंचरा पीठ स्थापित है। इस अवघडी सिद्व पीठ पर माँ भगवती आनेवाले हर भक्तो की मुराद पुरा करती है।वर्ष भर भक्तों का आने का ताँता लगा रहता है। यह स्थान तीन जगहो पर स्थापित है ,जिसमे सिद्व पीठ मगरुआ,करमहा,और बंचरापीठ के रुप मे स्थापित है।इस पीठ पर एक से बढकर एक सिद्व महापुरुषो की कर्मभुमि व साधना स्थली के रुपमे भी बिख्यात रही है।
इस पीठ पर बाबा मगरुनाथ,दिगूनाथ,हंसनाथ,मथूरानाथ,रक्षानाथ,महाबीरनाथ जैसेएक से बढकर संतोकी कर्मभुमि रहीहै। आज भी लोग इस महापुरुषों के चमत्कारिक कार्यो का वर्णन लोग भाव बिहव्ल होकर करते है। बंचरामठ पर मंहथ राजेशनाथ ने बताया कि माँ भगवती सच्चें मन से माँगी मुराद पुर्ण करती है आज भी लोगों कोइन पीठों प्रसाद स्वरूप भभूति दिया जाता है।पहले भी लोग दूर दूर से आकर और आज भी भभूति ले जाते है।इस मठ का भभूति से लोगों के कल्याणकारी होता है।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…