हाटा/कुशीनगर। कोतवाली क्षेत्र के फोरलेन के सर्विस रोड के किनारे सुकरौली चौकी से महज कुछ ही मीटर पर स्थित एक खाली पड़े मकान को बीते शुक्रवार की रात चोरों ने खंगाल कर लाखो रुपये के जेवर व नकदी उड़ा लिया और सुकरौली पुलिस चौकी को भनक तक नही लगने दिया। हाटा कोतवाली क्षेत्र के महादनपुर सिहुलिया निवासी अनिल सिंह पुत्र पौहारी सिंह जिनका एक मकान पिपरा उर्फ तीतिला में फोरलेन के किनारे स्थित है। गृहस्वामी का एक्सीडेंट होने की वजह से ये मकान पिछले कुछ दिनों से खाली पड़ा हुआ था। मुकामी पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार शनिवार की सुबह जब गृह स्वामी का लड़का निखिल सिंह तीतिला स्थित मकान पर पहुचा और शटर उठा अंदर जाने पर देखा कि घर के अंदर रखा समान इधर उधर बिखरा पड़ा था और बक्सा व आलमारी के ताले टूटे हुए थे और लगभग डेढ़ लाख रुपये के सोने व चांदी के जेवर व नकदी गायब थे।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…