News Addaa WhatsApp Group Join करें

हाटा: ब्रह्म स्थान का चबुतरा तोड़ने पर की शिकायत!

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Nov 22, 2020  |  8:45 PM

1,376 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: ब्रह्म स्थान का चबुतरा तोड़ने पर की शिकायत!

हाटा/कुशीनगर |हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 14 लोहिया नगर के महुआरी में एक व्यक्ति द्वारा वार्ड में स्थित ब्रह्म स्थान पर अतिक्रमण कर मंदिर का चबूतरा तोड़ दिया गया है। साथ ही बगल में अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है।
रविवार को हाटा नगर पालिका परिषद के वार्ड नं 14 लोहिया नगर के सभासद राकेश रमण मिश्र ने एसडीएम व कोतवाली पुलिस को शिकायत पत्र देकर कहा कि वार्ड में एक व्यक्ति द्वारा ब्रह्म स्थान के बगल में पेड़ व सब्जियां लगा कर अतिक्रमण किया जा रहा है।साथ ही मंदिर का चबूतरा तोड़ कर अवैध निर्माण कार्य कराया जा रहा है। उक्त स्थान पर अतिक्रमण करने पर वार्ड के लोगों को दीपावली में दीप जलाने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। मंदिर का चबूतरा तोड़ने पर वार्ड के लोगों में उक्त व्यक्ति के विरुद्ध काफी आक्रोश व्याप्त है। सभासद राकेश रमण मिश्र ने उच्चाधिकारियों से देव स्थान पर अतिक्रमण हटाने व क्षतिग्रस्त चबूतरा को ठीक कराने की मांग किया है जिससे देव स्थान की निष्ठा जनमानस में कायम रह सके।

आपके लिए और..- इलाज के बहाने पुलिस की पिस्टल छीनी, फिर पुलिस पर...

ताज़ा मौसम अपडेट
संबंधित खबरें
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान
शरदकालीन गन्ना बुआई हेतू जागरूकता अभियान

हाटा कुशीनगर । ढाढा स्थित अवध शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड की यूनिट- न्यू इंडिया…

नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 
नेपाल कमाने गए युवकों का संपर्क टूटने पर परेशान हो रहे परिजन 

बोदरवार,कुशीनगर :- स्थानीय क्षेत्र के कई गाँवों से अपनी रोजी रोटी को लेकर पड़ोसी…

Advertisement
News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking