हाटा/कुशीनगर: नगर के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज के प्रांगण में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की शाखा इकाई का चुनाव बुधवार को सम्पन्न हुआ। चुनाव प्रधानाचार्य नागेश्वर पति त्रिपाठी की देखरेख में सम्पन्न हुआ। जिसमें सर्वसम्मति से राजेंद्र प्रसाद को अध्यक्ष, मंत्री रामसुमिरन मौर्य, कुमारी प्रियंका मणि को उपाध्यक्ष महिला शाखा, नागेंद्र सिंह उपाध्यक्ष, उपमंत्री अरविंद कुमार को चुना गया। साथ ही जिला प्रतिनिधि के लिए धर्मेन्द्र त्रिपाठी, गोविन्द वर्मा, रामसुमिरन मौर्य, विवेक कुमार मिश्र, आनंद कुमार, अरविंद कुमार व देवेंद्र प्रसाद चुने गए। इस दौरान ज्ञानशंकर पांडेय, शालू मिश्रा, समरजीत कन्नौजिया, अमित विश्वकर्मा, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। निर्वाचित प्रतिनिधियों को जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कुमार शुक्ल, जिलामंत्री अनिल कुमार दूबे, जिला उपाध्यक्ष उमेश उपाध्याय,अवधेश पाण्डेय, मैनुद्दीन अंसारी, अमित तिवारी, संयुक्त मन्त्री गजेन्द्र प्रताप सिंह,यशवन्त भारतीय आदि ने बधाई दी है।
आपके लिए और..- आदर्श हत्याकांड का खुलासा: नामजदों से पूछताछ ने बदली जांच...…
हाटा कुशीनगर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत स्थानीय…
कुशीनगर। सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के झंडे के साथ फोटो की स्टोरी लगाना एक…
हाटा कुशीनगर। प्रदेश में डबल इंजन की भाजपा सरकार का नेतृत्व कर रहे प्रदेश…