News Addaa WhatsApp Group

हाटा: राम की महिमा अपरंपार- महंथ बिंदुगाधाचार्य देवेंद्र प्रसाद

Ved Prakash Mishra

Reported By:

Feb 28, 2021  |  9:14 PM

1,266 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: राम की महिमा अपरंपार- महंथ बिंदुगाधाचार्य देवेंद्र प्रसाद

हाटा/कुशीनगर | भगवान राम हमारे जीवन के प्रत्येक रंग में समाए हुए हैं। हमने पाश्चात्य सभ्यता को काफी हद तक अपनाया लेकिन राम नाम कहना नही छोड़ा। हम प्रति दिन अच्छे बुरे अवसरों पर राम का नाम लेते हैं। उक्त बातें एक महायज्ञ में भाग लेने जा रहे अयोध्या स्थित दशरथ महल के महंथ बिंदुगाधाचार्य देवेंद्र प्रसाद महाराज जी ने सोमवार की दोपहर हाटा नगर में स्थित भारत गैस एजेंसी के पास पत्रकारों से वार्ता के दौरान कही। कहा कि आज हम राम राम या जय राम जी कहकर अभिवादन करते है। जीवन के अंतिम छड़ में बिछुड़ने पर राम राम का ही स्मरण होता है। समस्या के आने पर या विपत्तियों से घिरने पर हे राम अथवा अरे राम सहसा ही हमारे मुख से निकल पड़ता है। जीवन मे प्रशन्नचित होने पर ही राम जी के प्रति कृतज्ञता प्रकट करते हैं। राम की बड़ी अद्भुत महिमा है। बस जरूरत है, श्रद्धा, विश्वास और भक्ति की। राम नाम स्वयं ज्योति है, स्वयं मणि है। राम नाम के महा मंत्र के जपने से किसी विधान या समय का बंधन नही है। भगवान राम की चारित्रिक विशेषताएं, उनका जीवन व शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि राम की महिमा अपरंपार है। राम के नाम को स्मरण करने से हम जीवन के कष्टों का निवारण कर सकते हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से अयोध्या में राम मंदिर निर्माण में शक्ति व भक्ति के अनुसार हर संभव आर्थिक मदद की अपील की। उनके साथ अयोध्या से आये वरुण दास, रामशरण दास, सुदामा, अवधकिशोर, दिनेश पांडेय, यशोदा पांडेय, रामशंकर शास्त्री व आचार्य बुलबुल मणि,डॉ मयंक मणि सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

संबंधित खबरें
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति
भारत-नेपाल के पत्रकार की हुई बैठक, बनी साझा रणनीति

खड्डा, कुशीनगर। यूपी-बिहार सीमा पर स्थित छितौनी इंटर कॉलेज में इंडो-नेपाल बॉर्डर पत्रकार संघ…

अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज
अवैध ‘बंटी-बबली’ शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, बाइक सीज

कुशीनगर। जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना…

25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार
25 हजार का इनामी ‘साबिर’ चढ़ा पुलिस के हत्थे, गोवध व हत्या के प्रयास में था फरार

कुशीनगर। जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कसया…

तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार
तमकुहीराज : कार से अवैध शराब की खेप बरामद, अंतर प्रांतीय तस्कर गिरफ्तार

कुशीनगर। थाना तमकुहीराज क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ चल रहे अभियान के तहत…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking