News Addaa WhatsApp Group

हाटा: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 61 मामले,06 का हुआ निस्तारण

न्यूज अड्डा डेस्क

Reported By:

Oct 20, 2020  |  4:33 PM

744 लोगों ने इस खबर को पढ़ा.
हाटा: संपूर्ण समाधान दिवस में आए 61 मामले,06 का हुआ निस्तारण

वेद प्रकाश मिश्र/न्यूज अड्डा
हाटा/कुशीनगर | स्थानीय तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में हुई। जहां कुल 61मामले आए जिसमें पांच राजस्व व एक अन्य मामलों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया।
मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान में सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा अनुरूप सभी मामलों को त्वरित कार्रवाई कर निस्तारण करें। लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।इस दौरान कुल 61 मामलों में राजस्व विभाग से संबंधित 32, पुलिस 12, विकास 04, स्वास्थ्य 01,व अन्य से 12 मामले आए। सीडीओ अन्नपूर्णा गर्ग ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों से मामलों का निस्तारण करने का निर्देश दिया।इस दौरान एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी, तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद विश्वकर्मा,नायब तहसीलदार योगेन्द्र पांडेय,क्षेत्रिय खाद्य अधिकारी रविन्द्र सिंह,ईओ अजय कुमार सिंह,प्रदीप कुमार गुप्ता, रामेंद्र तिवारी, नितिन उपाध्याय सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

आज की हॉट खबर- तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी...

संबंधित खबरें
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार
खड्डा: पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म के आरोपी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…

ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल
ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मारी ठोकर, तीन घायल

खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…

कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन
कसया : रोटरी क्लब ने किया दंत जाँच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…

तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत
तमकुहीराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने किया बीबीके एकेडमी का उद्घाटन बोले : शिक्षा और संस्कार से बनेगा विकसित भारत

तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…

News Addaa Logo

© All Rights Reserved by News Addaa 2020

News Addaa Breaking