हाटा/कुशीनगर | स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह के सामने फोरलेन सड़क पार कर रहे एक युवक को रोडवेज बस ने कुचल दिया जहां उसकी हास्पीटल पहुंचते ही मौत हो गई।
रविवार को हाटा कोतवाली क्षेत्र के थरुहाडीह निवासी अछैबर पुत्र छेदी उम्र 38 वर्ष देर शाम किसी कार्य हेतु फोरलेन सड़क पार कर रहा था कि हाटा से गोरखपुर जा रही एक रोडवेज बस ने उसे कुचल दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं बस मौके से फरार हो गया। उपस्थित लोगों ने एनएचएआई के एम्बुलेंस सेवा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हाटा पहुंचाया जहां डाक्टरों ने घायल अछैबर को मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पहुंची कोतवाली पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर कार्यवाही में जुट गई।
खड्डा, कुशीनगर। खड्डा पुलिस ने अपहरण, दुष्कर्म एवं पाक्सो एक्ट के आरोपित को शनिवार…
खड्डा- भैंसहां मार्ग पर हुई घटना खड्डा, कुशीनगर। खड्डा थाना क्षेत्र के खड्डा- भैंसहां…
कुशीनगर। अंतरराष्ट्रीय सामाजिक संस्था रोटरी क्लब कुशीनगर के तत्वावधान में शनिवार कसया ब्लॉक स्थित…
तमकुहीराज, कुशीनगर । स्थानीय तहसील क्षेत्र के गाजीपुर में शनिवार को बीबीके एकेडमी का…