हाटा/कुशीनगर। उपजिलाधिकारी प्रमोद कुमार त्रिपाठी के अध्यक्षता मे आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस मे कुल 72 मामले आये जहां 8 मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया।
इस अवसर पर राजस्व विभाग से 41, पुलिस से 12, विकास विभाग से 8, व अन्य विभाग से 11 मामले आए।जिनमे से राजस्व विभाग के 7 व अन्य से 1 मामले का मौके पर निस्तारण किया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि गुणवत्ता के आधार पर शिकायतो का निस्तारण करे ,सम्बंधित अधिकारी मौके पर जाकर दोनो पक्षो को सुनकर ही निस्तारण करे,लापरवाही बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान तहसीलदार सुक्रमा प्रसाद, इओ अजय कुमार सिंह सहित अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
सुकरौली (कुशीनगर)। भारतीय जनता पार्टी के गोरखपुर क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद राय के शुक्रवार को…
बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़: कप्तानगंज पुलिस ने तीन शातिरों को दबोचा, चोरी का…
कुशीनगर। जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक…
हाटा, कुशीनगर। वृहस्पतिवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की बैठक जिलाध्यक्ष गुड्डू राजभर के…